{"_id":"68a7d8bd63d76f6e1e06ae3c","slug":"pain-of-sbi-clerk-received-from-bank-officer-tearful-two-page-letter-no-clue-found-about-missing-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसबीआई क्लर्क का दर्द...जो बैंक अधिकारी से मिला, दो पन्नों का रुला देने वाला पत्र; लापता का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसबीआई क्लर्क का दर्द...जो बैंक अधिकारी से मिला, दो पन्नों का रुला देने वाला पत्र; लापता का नहीं लगा सुराग
Fri, 22 Aug 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:17 AM IST
सार
SBI Clerk Missing: भारतीय स्टेट बैंक के क्लर्क का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। मामला तब प्रकाश में आया, जब क्लर्क का दो पन्नों का पत्र मिला, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया, जो उन्हें बैंक अधिकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
SBI Clerk Missing: भारतीय स्टेट बैंक की छीपीटोला स्थित हाउसिंग लोन शाखा के लापता वरिष्ठ क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह का सुराग नहीं लग सका है। इससे परिजन परेशान हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। वहीं, पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर एजीएम के खिलाफ धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उन्होंने आरोप निराधार बताए हैं। क्लर्क की तलाश में एक टीम को लगाया गया है। जिस स्थान से वो लापता हुए, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
गांव सैमरी, देवरी रोड निवासी सुरेंद्र पाल सिंह 18 अगस्त को बैंक गए थे। शाम को मधुनगर पर अपने भांजे को बुलाया। बाइक देने के बाद चले गए। इसके बाद से घर नहीं पहुंचे। उन्होंने भांजे को एक लिफाफे में नोट भी लिखकर दिया। इसमें शाखा के एजीएम पर परेशान करने का आरोप लगाया। भाई मनोज कुमार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में बृहस्पतिवार को थाना रकाबगंज में लापता क्लर्क की पत्नी नित्या सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसमें एजीएम पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि लापता क्लर्क की तलाश की जा रही है। इसके लिए एक टीम गठित की गई है। आरोपी एजीएम से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने आरोप निराधार बताए हैं। आखिरी लोकेशन पता करने के लिए सर्विलांस की मदद ली जाएगी। काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही है।