फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paid the full amount for the plot and house did not get possession cheated more than 2000 people

Ansal Group Case: भूखंड व मकान की पूरी रकम चुकाई...नहीं मिला कब्जा, 2000 से ज्यादा लोगों से की धोखाधड़ी

Sun, 09 Mar 2025 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 11:31 AM IST
सार

अंसल एपीआई ने 2000 से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी की। निवेशकों ने भूखंड और मकान की पूरी रकम चुका दी, उसके बाद भी उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। 
 

विज्ञापन
Paid the full amount for the plot and house did not get possession cheated more than 2000 people
भूखंडों पर कब्जा और विकास को लेकर बैठक करते घर खरीदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंसल प्रॉपर्टी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (अंसल एपीआई) सुशांत ताज सिटी आवासीय योजना में 2000 से अधिक लोग धोखाधड़ी के शिकार हुए। भूखंड व मकान की पूरी रकम चुकाने के बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिला। बिल्डर ने रजिस्ट्री नहीं की। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूखंडों पर कब्जा, रजिस्ट्री दिलाने, विकास कराने की मांग की है। साथ ही धोखाधड़ी में केस दर्ज कराने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन


बंधक भूमि की धोखाधड़ी में अंसल एपीआई के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण ने लोहामंडी में केस दर्ज कराया है। इसके बाद घर खरीदार सामने आ रहे हैं। अंसल होम बायर्स एसोसिएशन ने शनिवार को कमला नगर में बैठक की। अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया कि दो हजार से अधिक लोग अंसल एपीआई की धोखाधड़ी का शिकार हैं। एडीए अधिकारियों की लापरवाही से उनकी रकम डूब गई।
विज्ञापन


बार-बार एडीए में शिकायत के बाद भी बिल्डर ने कॉलोनी में विकास कार्य नहीं कराए। भूखंड खरीद की पूरी रकम हड़प ली। उनकी रजिस्ट्री तक नहीं कराई हैं। अंसल एपीआई ने प्रोजेक्ट राजदरबार को बेच दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन पर पीड़ितों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें अंसल एपीआई प्रतिनिधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed