फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pahalgam terror attack triggers mass cancellations travel industry kashmir tourism

UP: पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूर ऑपरेटर्स को बड़ा झटका, बड़ी संख्या में लोगों ने रद्द की कश्मीर की बुकिंग

Sat, 26 Apr 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

पहलगाम आतंकवादी हमले ने जम्मू और कश्मीर के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका दिया है। आगरा से बड़ी संख्या में लोगों ने जम्मू-कश्मीर की बुकिंग रद्द कर दी हैं। 
 

विज्ञापन
pahalgam terror attack triggers mass cancellations travel industry kashmir tourism
पहलगाम

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने टूर ऑपरेटर्स की परेशानी बढ़ा दी है। रोजाना बुकिंग रद्द रही है। इससे उन्हें लाखाें का नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि आने वाले कुछ सालों में भी यही हालात रहने की आशंका है।
विज्ञापन



 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना ने कश्मीर जाने वाले पर्यटकों के दिल में खौफ पैदा कर दिया है। आगरा से हर वर्ष छुट्टियों में सैकड़ों लोग कश्मीर घूमने जाते थे। टूर ऑपरेटर इन दिनों में पर्यटकों के जाने का इंतजार करते थे। लेकिन हमले के बाद से लोगों ने अपनी बुकिंग रद्द करा दी हैं। टूर ऑपरेटर या तो दूसरे पर्यटन स्थलों के टूर बना रहे हैं, या फिर लोगों के पैसे वापस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले ने चौपट कर दिया
आगरा टूर एंड ट्रैवल्स के मालिक श्याम सलोने वशिष्ठ ने बताया कि मेरे पास तीन टेंपो ट्रैवलर और बसें हैं। हमारे पास कश्मीर के लिए काफी बुकिंग आ गई थीं। लेकिन आतंकी हमले ने सब चौपट कर दिया। अधिकतर बुकिंग रद्द हो गई है। इस साल करीब 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें -   UP: मोबाइल के मैसेज और फुफेरा भाई...पति को इसलिए दी दर्दनाक मौत, अंधे इश्क में कातिल बन गई थी घरवाली
 
विज्ञापन

बहुत नुकसान हो रहा है
अकबरान टूर के मालिक सुमित उपाध्याय ने बताया कि कोराना के बाद से पर्यटन में अच्छी बढ़त आई थी। इस बार काफी संख्या में टूर बुक हुए थे, लेकिन पहलगाम में हुए हमले के बाद से लोग डरे हुए हैं। मेरी करीब 25 बुकिंग रद्द हुई हैं। बहुत नुकसान हो रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो आगे भी बुकिंग मिलना मुश्किल लग रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed