फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Padrohan Mahotsav started with devotion and enthusiasm

Agra News: भक्ति और उल्लास के साथ शुरु हुआ पदारोहण महोत्सव

Mon, 06 Jul 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Padrohan Mahotsav started with devotion and enthusiasm
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला में दो दिवसीय उपाध्याय पदारोहण दिवस और जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव रविवार को शुरू हुआ। आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन पाठशाला शिक्षक संगोष्ठी, गणधर वलय विधान और विनोली यात्रा मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

सुबह पाठशाला शिक्षक संगोष्ठी में धर्म शिक्षा और संस्कार निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया। दोपहर में गणधर वलय विधान हुआ। शाम को ब्रह्मचारी मोहनलाल की विनोली यात्रा मंदिर परिसर से पार्श्वधाम तक निकाली गई। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा के पार्श्वधाम पहुंचने पर गोदभराई की रस्म भी हुई। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन शोभायात्रा, ध्वजारोहण, निर्यापक मुनि शिवदत्तसागर महाराज का उपाध्याय पदारोहण और ब्रह्मचारी मोहनलाल का जैनेश्वरी दीक्षा संस्कार होगा। इस मौके पर मनोज जैन, मुरारीलाल जैन, अनिल जैन, प्रवीण जैन, आयुष जैन, हेमंत जैन और अक्षय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed