{"_id":"5a68b51f4f1c1b7c268b621b","slug":"padmavat-premiere-show-release-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चला पद्मावत का प्रीमियर शो, ऐसा था सुरक्षा का घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चला पद्मावत का प्रीमियर शो, ऐसा था सुरक्षा का घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
मॉल के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में तमाम विवाद और हंगामा प्रदर्शन के बाद भी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का प्रीमियर शो बुधवार को शहर के दो मल्टीप्लेक्स में दिखाया गया। बवाल की आशंका के चलते दोनों जगह पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी।
शाम को छह से बजे से प्रीमियर शो चला। गुरुवार को सभी सिनेमा घरों में फिल्म रिलीज होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हर जगह 30 से 40 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मंगलवार रात तक असमंजस बना था कि फिल्म के प्रीमियर शो दिखाए जाएंगे या नहीं। मल्टीप्लेक्स, मॉल और सिनेमा घरों के संचालक पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे।

कई संगठनों ने धमकी दी थी कि फिल्म चली तो अच्छा नहीं होगा। एक सिनेमा हाल को तो बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। इनके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए।
एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह खुद सिनेमा घरों में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उधर सिनेमा घर संचालकों की इसी मुद्दे पर मीटिंग हुई। इसके बाद तय किया गया कि फिल्म को रिलीज किया जाएगा। एसआरके मॉल और टीडीआई मॉल में शो दिखाए गए।
बवाल की आशंका के चलते खुफिया पुलिस ने 50 लोग चिन्हित किए हैं। इन सभी से पुलिस ने बात भी की है। उनसे कहा है कि किसी भी तरह की खुराफात करना भारी पड़ सकता है।
उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भी अवगत कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके मोबाइल फोन सर्विलांस पर ले लिए गए हैं। उनकी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।