फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Padma Shri Mohan Swaroop Bhatia honoured by Aradhana Lifetime Achievement Award

ब्रज के पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया को आराधना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Wed, 27 Nov 2019 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri Mohan Swaroop Bhatia honoured by Aradhana Lifetime Achievement Award
मोहन स्वरूप भाटिया आराधना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
आगरा में आराधना संस्थान ने अपने नौंवे स्थापना दिवस पर ब्रज क्षेत्र की साहित्यिक विभूति पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया को वर्ष 2019 के लिए आराधना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सिकंदरा स्थित होटल वान्या पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और मुख्य वक्ता डॉ. हेमेंद्र विक्रम सिंह, संस्था के अध्यक्ष पवन आगरी, महासचिव डॉ. हृदेश चौधरी और समन्वयक संदीप गोयल ने भाटिया को अवार्ड प्रदान किया। 
विज्ञापन


मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि चौरासी कोस की परिक्रमा की परिधि में आने वाले हम सभी लोग ब्रजवासी हैं। इस कारण खड़ी बोली के साथ-साथ आगरा के हिंदी प्रेमियों को ब्रजभाषा के संवर्धन के लिए आगे आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा के साहित्यकारों ने ब्रज भाषा में साहित्य का काफी सृजन किया। संस्था की महासचिव डॉ. हृदेश चौधरी ने बताया कि संस्था की ओर से पूर्व में कवि उदय प्रताप सिंह, चरित्र अभिनेता अंजन श्रीवास्तव और फिल्म गीतकार संतोष आनंद को भी यह अवार्ड मिल चुका है। 


कार्यक्रम में आराधना संस्था के सदस्य संजय बैजल, रोहित कात्याल, जितेंद्र शुक्ला, योगेश पचौरी, अनीता गुप्ता, दीप्ति भार्गव, रश्मि गुप्ता, अंजलि स्वरूप, मीना सिंह, मोनिका गुप्ता, सरिता सिंह, नीलम गुप्ता, वैशाली गोयल, चंद्रावती नरवार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed