{"_id":"60b66f9f8ebc3e27722d55d2","slug":"pachokhara-police-arrested-two-with-heroin-worth-one-crore-tundla-news-agr494064741","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचोखरा पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन सहित दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचोखरा पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन सहित दो दबोचे
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पचोखरा पुलिस को मंगलवार को चेकिंग के दौरान हेरोइन (नशीला पदार्थ) सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक साथी फरार हो गया। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये बताई है।
पचोखरा थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एसएसटीएस टीम और पचोखरा पुलिस ने नशा कारोबारियों को पकड़ने के लिए संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पचोखरा से दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन मिली है। जब्त हेरोइन कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसके साथ में एक किलो गांजा भी मिला है।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम लायक सिंह निवासी हिमायूंपुर नाले की पुलिया थाना दक्षिण फिरोजाबाद मूल निवासी नगला दया रामनगर थाना लाइनपार, फिरोजाबाद एवं शिवकुमार निवासी हिमायूंपुर हंस वाहिनी इंटर कालेज के पीछे, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद बताया है। उनका एक साथी कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। आरोपियों ने उसका नाम गौरीशंकर निवासी उदयपुर कला, आगरा बताया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फोटो-