फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAC will be deployed at important places along with the police.

Agra News: पुलिस के साथ प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी पीएसी

Tue, 14 Apr 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
PAC will be deployed at important places along with the police.
आगरा। डाॅ. आंबेडकर जयंती पर आयोजित भीमनगरी और शोभायात्राओं की वजह से शहर में काफी भीड़ होगी। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था ठीक रहे, इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर तैयारी की है। डायवर्जन को लागू कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि भीड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। शहर में नो एंट्री के साथ रूट डायवर्जन किए गए हैं। कई जगह बसों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं। पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन




डीसीपी ने बताया कि 14 अप्रैल को शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री रात 2 बजे से खुलेगी। 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जारी सभी नो एंट्री पास निरस्त माने जाएंगे। बिजलीघर चौराहे पर आने वाली भीड़ को देखते हुए यहां से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल की रात 11 बजे तक रामलीला ग्राउंड में पार्क की जाएंगी और वहीं से संचालित होकर यमुना किनारे वाले मार्ग से एनएच-19 को जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed