फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pabaji

पबजी खेल रहा युवक भाई सहित छत से गिरा

Fri, 03 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
pabaji
कुरावली (मैनपुरी)। मोहल्ला पठानान में बृहस्पतिवार को छत पर पबजी मोबाइल गेम खेल रहा एक युवक छत से गिरने लगा तो भाई ने बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों छत से नीचे जा गिरे। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पबजी गेम लोकप्रिय होने के साथ जानलेवा भी साबित हो रहा है। ऑनलाइन खेले जाने वाले इस गेम को एक साथ कई लोग खेल सकते हैं। मोहल्ला निवासी लकी भी इस गेम का शौकीन है। बृहस्पतिवार की शाम छत पर टहलते हुए मोबाइल में पबजी गेम खेल रहा था। खेल में वह इस कदर खो गया कि उसे छत की मुुंडेर भी नजर नहीं आई। इस बीच छत पर मौजूद भाई सलमान ने जब भाई को मुंडेर की ओर बढ़ते देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों भाई संतुलन नहीं बना सके और छत से नीचे जमीन पर आ गिरे। हादसे में दोनों घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों भाइयों का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed