फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen Tanker Arriving From Roorkee Uttarakhand To Agra

राहत की सांसें: रुड़की से आ रही 16 टन ऑक्सीजन, आज रात तक आगरा पहुंचने की उम्मीद

Sun, 25 Apr 2021 10:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 10:55 AM IST
सार

ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों में हाहाकार है। शनिवार को 10 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से संकट और गहरा गया है। ऐसे में रुड़की से आ रही ऑक्सीजन से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Oxygen Tanker Arriving From Roorkee Uttarakhand To Agra
रुड़की से आ रहा ऑक्सीजन का टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे आगरा के लिए राहत की खबर है। रुड़की से 16 टन तरल ऑक्सीजन लेकर आगरा के लिए कैप्सूल टैंकर रवाना हो गया है। पुलिस सुरक्षा में ऑक्सीजन टैंकर रात तक आगरा पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि शहर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मांग अधिक होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। रूड़की से आ रही 16 टन ऑक्सीजन एसएन मेडिकल कॉलेज को आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय के मुताबिक शहर में 34 निजी कोविड अस्पताल हैं। जिनमें 1750 से अधिक मरीज हैं। इनके लिए प्रतिदिन 35 से 40 टन ऑक्सीजन गैस चाहिए। जिले में कुल 15 टन तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 10 अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म
शनिवार को ऑक्सीजन का जानलेवा संकट और गहरा गया। दस अस्पतालों ने ऑक्सीजन खत्म होने के कारण मरीजों को डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। नए मरीज भर्ती नहीं किए गए । एक-एक सिलिंडर के लिए दिनभर लोग मिन्नतें करते रहे। मदद की गुहार पर भी उन्हें सिर्फ मायूसी मिल रही है।

जिले में 34 निजी कोविड अस्पताल हैं। जिनमें करीब 3340 मरीज भर्ती हैं। 2000 ऐसे मरीज हैं, जो आरटीपीसीआर में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके लिए हर दिन कोविड अस्पतालों को 35 टन ऑक्सीजन चाहिए। लेकिन ऑक्सीजन की कमी से शनिवार को अस्पतालों में दिनभर हाहाकार मचा रहा। 

बंद हो चुके हैं जीवन रक्षक उपकरण
ऑक्सीजन की कमी से निजी कोविड अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरण दो दिन से बंद हैं। इनके लिए हाई फ्लो ऑक्सीजन चाहिए। ऑक्सीजन कमी के कारण वेंटिलेटर, एचएनएफसी, बाईपेप मशीनें काम नहीं कर पा रहीं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नहीं मिल रहे। 34 से अधिक अस्पतालों में ऐसे 350 से अधिक उपकरण बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed