फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oxygen tanker arrives at Agra amid corona crisis

राहत की सांसें: रात दो बजे आगरा पहुंची 10 टन तरल ऑक्सीजन, कोविड अस्पतालों में होगी आपूर्ति

Thu, 22 Apr 2021 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 09:16 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने बताया कि देर रात ऑक्सीजन का टैंकर आगरा पहुंच गया है। गुरुवार को कोविड अस्पतालों में मांग के मुताबिक आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
oxygen tanker arrives at Agra amid corona crisis
गाजियाबाद से आगरा पहुंचा ऑक्सीजन का टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आगरा में ऑक्सीजन की किल्लत से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार रात दो बजे 10 टन ऑक्सीजन से भरा कैप्सूल टैंकर आगरा पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि जमेशदपुर प्लांट से ऑक्सीजन नहीं मिली। आनन-फानन में गाजियाबाद के मोदी नगर प्लांट से तरल ऑक्सीजन की रिफिलिंग कैप्सूल में कराई गई। 

जिलाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कोविड अस्पतालों में मांग के मुताबिक आपूर्ति की जाएगी। जिले के कोविड-नॉन कोविड और होम आइसोलेशन में हर दिन 1500 से अधिक सिलिंडर की मांग है। बता दें कि गाजियाबाद से लाई गई तरल ऑक्सीजन को गैस में बदला जाएगा। फिर गैस सिलिंडर में भरकर उपयोग में लाई जा सकेगी।  
विज्ञापन


मरीजों को नहीं मिल रहे ऑक्सीजन सिलिंडर
जिले में सात ऑक्सीजन इकाइयों से प्रतिदिन एक हजार ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई हो रहे हैं। लेकिन मांग के अनुरूप मरीजों के लिए यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। इकाइयों से सिर्फ कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति है, इस कारण होम आइसोलेशन में मरीजों के लिए आफत खड़ी हो गई है। उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर मिल ही नहीं पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को कई अस्पतालों में खत्म हुई ऑक्सीजन 
कोरोना मरीजों के लिए मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं होने से बुधवार रात कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गई। अमित जग्गी अस्पताल में ऑक्सीजन कमी की सूचना पर डीएम प्रभु एन सिंह रात 10 बजे अस्पताल पहुंचे। ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई। अन्य अस्पतालों में भी मांग के अनुरूप ऑक्सीजन आपूर्ति के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार को दिए हैं। 

मरीजों का बाइपेप, केनुल नेजल व वेंटिलेटर पर हाई फ्लो ऑक्सीजन उपकरणों से उपचार हो रहा है। जिसमें ऑक्सीजन खपत बढ़ गई है। इसके कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन किल्लत गहरा गई है। कमला नगर, रामबाग समेत कई निजी कोविड अस्पतालों ने ऑक्सीजन कभी भी खत्म होने के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए हैं।

आज शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट
टेढ़ी बगिया स्थित मैं अग्रवाल ऑक्सीजन प्लांट गुरुवार से शुरू हो जाएगा। बुधवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्लांट का कार्य पूरा हो चुका है। गुरुवार से हर दिन 60 से 70 जंबो सिलेंडर की आपूर्ति हो सकेगी। बता दें कि इस प्लांट में पहले लिक्विड नाइट्रोजन गैस बनती थी। प्रशासन ने अब यहां हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए प्लांट शुरू कराया है।

अब तक क्या थी व्यवस्था
आगरा में कॉमर्शियल ऑक्सीजन के सात प्लांट हैं। ये हवा से ऑक्सीजन बनाते हैं। इनकी ज्यादातर आपूर्ति औद्योगिक संस्थानों को जाती है। एसएन मेडिकल कॉलेज में तरल ऑक्सीजन का प्लांट लगा है। इसके अलावा सिलिंडर के जरिए भी सप्लाई होती है। 

अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में आगरा के थोक सप्लायर अलीगढ़ के प्लांट से ऑक्सीजन मंगाकर सप्लाई करते हैं। सामान्य दिनों में आगरा के सभी अस्पतालों में कुल 300 से 400 सिलिंडर रोज की खपत होती है। आगरा में कुल उत्पादन 800 से 1000 सिलिंडर प्रतिदिन का है। इसमें से ज्यादातर ऑक्सीजन औद्योगिक संस्थानों को आपूर्ति की जाती है। 


आगरा में कोरोना: ऑक्सीजन किल्लत से मरीजों की आफत, 24 घंटे में फिर चार मौतें, 566 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed