फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus News: Four Death And 566 New Cases Of Covid Reported In Agra

आगरा में कोरोना का कहर: हर घंटे 23 लोग संक्रमित, छह घंटे में एक मरीज की मौत

Thu, 22 Apr 2021 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 12:58 PM IST
सार

दूसरी लहर में कोरोना कहर बरपा रहा है। हर घंटे 23 लोग संक्रमित हो रहे हैं। छह घंटे में एक मरीज की मौत हो रही है

विज्ञापन
Coronavirus News: Four Death And 566 New Cases Of Covid Reported In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण कहर बरपा रहा है। हर घंटे 23 लोग संक्रमित हो रहे हैं। छह घंटे में एक मरीज की मौत हो रही है। बुधवार को 24 घंटे में फिर चार मरीजों की मौत हो गई। पहली बार रिकार्ड 566 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मृतकों की संख्या 203 हो गई है। पिछले पांच दिनों में 18 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


ऑक्सीजन किल्लत गंभीर मरीजों के लिए आफत बन गई है। मरीजों की मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बुधवार को चारों मृतक मरीज कहां के निवासी थे ? उनकी कितनी उम्र थी ? और कैसे उनकी मृत्यु हई ? इस बारे में मीडिया में सूचना जारी नहीं की। उन्होंने सिर्फ इतना कहा चार मरीजों की मृत्यु हुई है। 
विज्ञापन


ऐसे में प्रशासन की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पहली बार 24 घंटे में 566 मरीज मिलने से संक्रमण की भयावहता और बढ़ गई है। अब हर 2 मिनट में एक व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। एक घंटे में 23 मरीज मिल रहे हैं। हर छह घंटे में एक जान जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव केस 3411, कुल संक्रमित 15 हजार पार
ताजनगरी में एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को एक्टिव केस 3411 हो गए। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार पार कर गया। कुल मरीज अब 15056 हैं। 203 मरीजों की मौत हो चुकी है। 11442 ठीक हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 76 फीसदी रह गई है।

कोरोना की दूसरी लहर में ऐसे बढ़ा संक्रमण 
1 अप्रैल- 15
2 अप्रैल- 49
3 अप्रैल- 68
4 अप्रैल- 58
5 अप्रैल- 72
6 अप्रैल- 82
7 अप्रैल- 73
8 अप्रैल- 43  
9 अप्रैल- 67
10 अप्रैल- 102
11 अप्रैल- 119
12 अप्रैल- 130
13 अप्रैल- 197
14 अप्रैल- 242
15 अप्रैल- 295
16 अप्रैल- 346
17 अप्रैल- 398
18 अप्रैल- 448
19 अप्रैल- 469
20 अप्रैल- 493
21 अप्रैल- 566

सुविधा: आगरा के किस अस्पताल में मिलेगा बेड, कहां होगी जांच, इन नंबरों पर कॉल कर करें पता


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed