फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen Bank and Oxygen on wheels service starts in mathura

मथुरा: कान्हा की नगरी में ऑक्सीजन बैंक के साथ ऑक्सीजल ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू

Wed, 19 May 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 May 2021 12:26 AM IST
सार

कोरोना महामारी के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए मथुरा जनपद में अब मोबाइल ऑक्सीजन बैंक, ऑक्सीजन ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू हो गई है। इस योजना में नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर संक्रमितों के द्वार पर पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन
Oxygen Bank and Oxygen on wheels service starts in mathura
ऑक्सीजल ऑन व्हील्स को हरी झंडी दिखाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सोमवार से ऑक्सीजन बैंक के साथ ऑक्सीजल ऑन व्हील्स की सुविधा शुरू हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. मयूर माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर एक दर्जन मोबाइल गाड़ियों को रवाना किया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इस योजना के तहत नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर संक्रमितों के द्वार पर पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनपद के 2 केंद्रों पर ऑक्सीजन रिफलिंग सेंटर एवं 12 केंद्रों में ऑक्सीजन बैंक स्थापित की गई है। इसके अंतर्गत जनपदवासियों को वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल ऑक्सीजन बैंक ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स योजना का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन


इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल
जरूरतमंदों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर (आईसीसीसी) के नंबर 0565-2974269 एवं 0565-2974270 पर प्रात: 8 से रात्रि 8 बजे के मध्य संपर्क कर नि:शुल्क डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर 2 घंटे में पहुंचा दिए जाएंगे। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर शपथपत्र, फोटोयुक्त आईकार्ड, आधारकार्ड, पैनकार्ड एवं पासपोर्ट आदि देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन ऑन व्हील्स सेवा के लिए 2 ऑक्सीजन बैंक नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं 1 ऑक्सीजन बैंक दसों ब्लॉक में स्थापित किए गए हैं। इस सुविधा के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन के लिए नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल एवं प्रत्येक तहसील में नोडल अधिकारी संबंधित उपजिलाधिकारी होंगे। 

210 नए सिलिंडर दिए
समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि सोमवार को 210 नए सिलिंडर की खेप मिल गई है। सभी सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरवाकर प्रशासन को सौंप दिए हैं, ताकि लोगों तक निशुल्क सिलिंडर मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed