फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Over 100 Schools Hotels and Hospitals Face Action Power and Water to be Cut

UP: घरों में चलने वाले स्कूल, अस्पताल और होटल होंगे बंद, पानी-बिजली के कटेंगे कनेक्शन; बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Wed, 15 Apr 2026 08:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 08:27 AM IST
सार

आगरा में आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से चल रहे 100 से अधिक स्कूल, होटल और अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। इनके बिजली-पानी कनेक्शन काटने के साथ ही मान्यता और पंजीकरण रद्द कराने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजे जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Over 100 Schools Hotels and Hospitals Face Action Power and Water to be Cut
आवास विकास परिषद।

विस्तार

आवास विकास परिषद के निशाने पर 100 से अधिक स्कूल, होटल और अस्पताल है। इनका संचालन आवासीय भूखंडों में किया जा रहा है। परिषद न केवल इनके बिजली और पानी के कनेक्शन काटने जा रहा है, बल्कि मान्यता और पंजीकरण निरस्त करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भी लिख रहा है।
विज्ञापन

मेरठ के एक प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद ने अपनी संपत्तियों का सर्वे कराया। इस सर्वे में दीनदयाल पुरम (सिकंदरा योजना) के सेक्टर 1 से 16 तक, ट्रांसयमुना और कमला नगर क्षेत्र में 1500 से अधिक ऐसे निर्माण चिह्नित किए गए हैं, जहां आवासीय भूखंडों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में परिषद ने 100 से अधिक स्कूल, अस्पताल, होटल और रेस्तरां को चिह्नित कर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है। आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित इन संस्थानों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

विद्युत विभाग, जलकल और नगर निगम को पत्र भेजकर तत्काल कनेक्शन काटने को कहा जाएगा। स्कूलों की मान्यता खत्म करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और अस्पतालों के पंजीकरण निरस्तीकरण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन से फोर्स की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed