फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outrage over failure to arrest the accused; indefinite strike initiated

Agra News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Sat, 17 Oct 2026 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Outrage over failure to arrest the accused; indefinite strike initiated
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद तहसील परिसर में साथी अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिर
फतेहाबाद। साथी के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन फतेहाबाद के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन फतेहाबाद के अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील परिसर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ता अनिल शर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना पर रोष जताया गया। घटना के संबंध में थाना शमशाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान विष्णु गुर्जर, दिनेश पाठक, दिनेश शर्मा, महेश पाठक, उमाशंकर शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल गुर्जर, सुशील शर्मा, देवेंद्र सिंह, अवधेश मझवार, देवेंद्र कुशवाहा और लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed