फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outrage over BJP leader's post on social media

Agra News: सोशल मीडिया पर भाजपा नेता की पोस्ट को लेकर आक्रोश

Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Outrage over BJP leader's post on social media
मैनपुरी। भाजपा नेता बलवीर सिंह धनगर का लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति के साथ जूता पहने फोटो वायरल होने से पाल और बघेल समाज ने नाराजगी प्रकट की है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता की इस पोस्ट को लेकर लोगों ने आक्रोश प्रकट है।
विज्ञापन

शहर के गोला बाजार तिराहा पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापित कर 31 मई को अनावरण होना है। अनावरण के लिए आई मूर्ति की पैकिंग हटाकर भाजपा नेता बलवीर सिंह धनगर ने कंधे पर हाथ रखकर जूता पहने हुए अपना फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। धीरे-धीरे यह पोस्ट धनगर समाज और पाल समाज के व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंच गई। पोस्ट में बलवीर सिंह धनगर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और जूते पहने हुए हैं। पोस्ट को लेकर पाल, बघेल और धनगर समाज के लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बलवीर सिंह को लेकर तरह-तरह के कमेंट करते हुए माफी मांगने की बात कही है। हालांकि बलवीर सिंह ने किसी भी प्रकार से माफी न मांगने की बात कही। बलवीर सिंह की इस पोस्ट के विरोध में मंगलवार को शहर में पाल समाज की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में लखमीचंद बघेल, जयपाल सिंह बघेल, दलवीर सिंह पाल, बबलू पाल, शैलू पाल, योगेश पाल आदि ने नाराजगी प्रकट करते हुए बलवीर सिंह धनगर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन

----
पर्यटन मंत्री को करना है अनावरण
31 मई को शहर में अहिल्याबाई होल्कर की शोभा यात्रा निकलनी है। इसी दिन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मूर्ति का अनावरण करना है। अनावरण से पहले ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed