फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   outrage among devotees over selling stones of Govardhan mountain in mathura

मथुरा: गोवर्धन पर्वत की शिला ऑनलाइन बेचे जाने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश, थाने में हंगामा

Mon, 08 Feb 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:13 AM IST
सार

  • श्रद्धालुओं ने आस्था से खिलवाड़ पर कंपनी और मालिक के खिलाफ दी तहरीर
  • इंडिया मार्ट चेन्नई की कंपनी ने ई-शॉपिंग पर शिला की कीमत रखी 5175 रुपये

विज्ञापन
outrage among devotees over selling stones of Govardhan mountain in mathura
गोवर्धन में विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में आस्था का केंद्र गिरिराज पर्वत (गोवर्धन पर्वत) की शिलाओं की ऑनलाइन बिक्री हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शिला का विज्ञापन इंडिया मार्ट चेन्नई द्वारा डाला गया है। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। रविवार को श्रद्धालुओं ने थाना गोवर्धन का घेराव करते हुए हंगामा किया। आस्था से खिलवाड़ बताते हुए कंपनी मालिक और कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


फेसबुक पर चेन्नई की कंपनी लक्ष्मी डिवाइन आर्टिकल स्टोर्स इंडिया मार्ट की ओर से गिरिराज की शिला का विज्ञापन डाला है। विज्ञापन में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला, गोवर्धन स्टोन, गिरिराज कृष्ण शिला लिखा हुआ है। शनिवार को गोवर्धन के युवक ने फेसबुक पर यह देखने के बाद पोस्ट को वायरल कर दिया। वायरल होते ही गिरिराज के भक्तों में उबाल आ गया। 
विज्ञापन


रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु थाने पर पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। गौतम खंडेलवाल, एनपी सिंह राणा, धीरज कौशिक, दीपक कौशिक, मनोज मोहन शास्त्री, अमित अग्रवाल आदि ने तहरीर दी है। प्रदर्शन करने वालों में परशुराम, धीरज कौशिक, कृष्ण मुरारी, अमित, विष्णु, राघव, हरेकृष्ण चौधरी, करणी सेना के एनपी सिंह राणा, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा ब्राह्मण महासभा ने जताया विरोध
ऑनलाइन गिरिराज शिलाएं बेचे जाने से श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति और उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा ने विरोध जताया है। आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि एक कमेटी गठित करके मंत्रियों का घेराव किया जाएगा और डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

गिरिराज महाराज मंदिर डीग गेट चौराहे पर हुई सभा में भागवत वक्ता डॉ. मनोज शास्त्री ने कहा कि आस्था के प्रतीक श्री गिरिराज महाराज की शिलाएं ऑनलाइन बेची जा रही हैं, जिससे भक्तों के मन को क्षति पहुंची है। उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राजेश पाठक ने कहा कि युवा ब्राह्मण महासभा जब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक ऑनलाइन द्वारा बेची गईं सभी शिलाएं वापस नहीं आ जातीं।

तहरीर मिली है, जांच के बाद होगा मुकदमा दर्ज
एसपी देहात श्रीश चंद ने कहा कि गिरिराज पर्वत की शिलाएं बेचे जाने के मामले में तहरीर मिल चुकी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आस्था से खिलवाड़ कतई नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed