{"_id":"675f3ef46b3841d4c40a3c87","slug":"ots-scheme-started-479-consumers-registered-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-125067-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ओटीएस योजना शुरू, 479 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ओटीएस योजना शुरू, 479 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत निगम की बकाएदारों से वसूली के लिए ओटीएस योजना रविवार से शुरू हो गई। योजना के शुरू होते ही निगम ने उप संस्थानों सहित जगह-जगह कैंप लगाए। 479 उपभोक्ताओं ने कैंप में पहुंचकर अपने पंजीकरण कराए। 31.45 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई।
विद्युत उपभोक्ताओं पर निगम का 248.59 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। यह रकम सरकारी विभाग, घरेलू और व्यावसायिक व नलकूप चालक किसानों पर है। इस धन को वसूलने के लिए निगम की ओर से ओटीएस योजना शुरू की गई है। तीन चरणों में योजना के तहत निगम ब्याज को माफ कर राजस्व की वसूली करेगा। ओटीएस योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक लागू की गई है। राजस्व वसूली के लिए निगम की ओर से 34 स्थानों पर शिविर लगाए गए। योजना शुरू होते ही उपभोक्ताओं ने अपने पंजीकरण कराने शुरू कर दिए।
जिले में यह है बकाए की स्थिति
- सरकारी विभागों पर बकाया 33.09 करोड़
- घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया 139.39 करोड़
- कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर बकाया 8.14 करोड़
- राजकीय नलकूप पेयजल योजना पर बकाया 62.21 करोड़
- प्राइवेट नलकूप योजना पर बकाया 6.11 करोड़
ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो गए हैं। बकाएदार उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं- सत्येंद्र गंगवार, अधिशासी अभियंता शहरी