{"_id":"5ee3bba2e0160d6e5f2d05c6","slug":"original-documents-will-check-on-16-june-of-fake-teacher-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बच्चों के पेट पालने को की नौकरी', समाजशास्त्र से परास्नातक है फर्जी 'शिक्षिका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बच्चों के पेट पालने को की नौकरी', समाजशास्त्र से परास्नातक है फर्जी 'शिक्षिका'
Sat, 13 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:09 AM IST
सार
16 जून को दोनों को दिखाने होंगे अपने मूल अभिलेख
विज्ञापन
आरोपी तथाकथित शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्तूरबा गांधी विद्यालय करहल में तैनात शिक्षिका दीप्ति बेवर विकास खंड में तैनात अनुदेशक के अभिलेखों से नौकरी कर रही हैं। अनुदेशक की शिकायत पर हुई प्रथम जांच में आरोप सही पाए गए हैं। अब शिक्षिका दीप्ति और बेवर विकास खंड में तैनात अनुदेशिका दीप्ति को जांच टीम ने 16 जून को बीएसए कार्यालय में तलब किया है। यहां दोनों के अभिलेखों की जांच की जाएगी।
बेवर निवासी अनुदेशिका दीप्ति ने दो महीने पहले शिकायत करते हुए कस्तूरबा गांधी विद्यालय करहल में तैनात शिक्षिका दीप्ति के अभिलेख फर्जी बताए थे। इसी बीच अनामिका शुक्ला मामला सामने आने के बाद शिक्षिका ने डाक से अपना इस्तीफा बीएसए के पास भिजवा दिया।
अनामिका शुक्ला के अभिलेखों से नौकरी पाने वाली एक और फर्जी शिक्षिका गिरफ्तार
विज्ञापन
अचानक शिक्षिका का इस्तीफा आते ही दो महीने पहले की गई शिकायत पर अफसरों ने जांच शुरू करा दी। प्रथम जांच में कस्तूरबा की शिक्षिका के अभिलेख फर्जी बताए गए हैं। जबकि अनुदेशक की इसमें मिलीभगत लग रही है। इसीलिए विभाग ने दोनों को मूल अभिलेखों के साथ 16 जून को बीएसए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए दो खंड शिक्षाधिकारियों और डीसी बालिका शिक्षा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

15 और 16 जून को कस्तूरबा के स्टाफ की होगी जांच
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ के अभिलेखों की भी जांच कराई जा रही है। 15 और 16 जून को सभी को बीएसए कार्यालय में बुलाया गया है।
मूल अभिलेखों की जांच के बाद उनके अभिलेखों का संबंधित बोर्ड से ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्यापन भी कराया जाएगा। यह जांच चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कराई जा रही है।
दीप्ति प्रकरण की जांच जारी है। दोनों को ही तलब किया गया है। अभिलेखों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विजय प्रताप सिंह बीएसए
हैंवरा से की एमए की पढ़ाई
अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी कर रही शिक्षिका अनीता शाक्य ने इटावा जिले के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय, हैंवरा से समाजशास्त्र ? विषय से एमए किया है। महिला का मायका इटावा जिले के जसवंतनगर कस्बे में है। अनीता का कहना है कि उसने बच्चों का पेट पालने के लिए यह काम किया है। क्यों कि पति की मौत के बाद ससुरालीजन उसकी मदद नहीं कर रहे थे।