फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organization is power, not organization from power: Keshav

संगठन से सत्ता है, सत्ता से संगठन नहीं: केशव

Wed, 26 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Wed, 26 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Organization is power, not organization from power: Keshav
ब्रज प्रांत प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर डिप्टी सीएम ने कहा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभागार में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रख सुकमा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 65 में से 57 विधानसभा सीटों पर कमल खिला। वहीं 2014 लोकसभा में ब्रज क्षेत्र की 13 में से 10 सीटों पर कमल खिलाया और तीन सीटें एक परिवार के लोगों ने कब्जाईं। ब्रज क्षेत्र में अपार सफलता के लिए बूथ, सेक्टर, मंडल, जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आशा करता हूं कि 2019 में ब्रज क्षेत्र की 13 में से 13 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाऐंगे।
विज्ञापन

2019 की विजय की रास्ता 2017 यूपी के चुनाव से निकलना था। 2019 के चुनाव के सभी बैरियर आपने पार कर दिये। यूपी की विजय ने दिल्ली नगर निगम की विजय में योगदान दिया है। कुछ लोग सरकार और संगठन में दरार बनाना चाहते हैं लेकिन मेरी कोशिश होगी, कोई भी कितनी भी कोशिश करे सरकार और संगठन में दरार न होने पाये। हमें सरकार की छवि भी बनाए रखनी है। संगठन को मजबूत भी करना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, साथ ही उत्तर प्रदेश की 35 दिन की योगी सरकार ने जनहित में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं उनका लाभ आम जनता तक पहुंचे, इसकी भी संगठन को चिंता करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता से संगठन नहीं है अपितु संगठन से सत्ता है। संगठन के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर विचार रखे। कहा, मन, बुद्धि ताम्र पात्र की तरह है। ताम्र पात्र में यदि पानी की बूंद भी रह जाये तो निशान बना देती है। उसे नित्य मांझने की जरूरत है। उसी तरह प्रशिक्षण वर्ग जरूरी है। द्वितीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने पार्टी के बूथ से लेकर प्रदेश तक चलने वाले जन शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। समापन सत्र में मंच पर प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, वर्ग प्रमुख नवीन जैन, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पशुु धन एवं सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल, सुरेंद्र गुप्ता आदि रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में इनकी रही भागीदारी
प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र दुबे, अनिल चौधरी, प्रमोद गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री डा. भगवान दास दक्ष, भानुप्रताप सिंह चौहान, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, श्याम भदौरिया, रामेश्वर चौधरी, केके भारद्वाज, बबलू लोधी, संजीव चौबे, गौरव, अंबुज द्विवेदी, सुमित उपाध्याय आदि रहे।


इन्होंने संभाली व्यवस्थाऐं
प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाएं राजेश अग्रवाल, केके शिवहरे, अश्वनी वशिष्ठ, केपी सिंह फौजदार, डा. पार्थ सारथी शर्मा, डा. रामबाबू हरित, प्रदीप अग्रवाल, मनीष गर्ग, राजकुमार गुप्ता, अशोक चौबे, अजय जैसवाल, बबलू लोधी, निर्मला दीक्षित आदि ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed