फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   organisational goals of Sangh were discussed on third day as well In Mathura

UP News: संघ के संगठनात्मक लक्ष्यों पर तीसरे दिन भी हुआ चिंतन, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख करेंगे प्रेस वार्ता

Wed, 23 Oct 2024 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 01:25 PM IST
सार

मथुरा में संघ के संगठनात्मक लक्ष्यों पर तीसरे दिन भी चिंतन हुआ। बुधवार को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर प्रेस वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
organisational goals of Sangh were discussed on third day as well In Mathura
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में फरह कस्बा के परखम में संघ की चल रही 10 दिवसीय कार्यकारी मंडल बैठक तीसरे दिन भी जारी रही। संघ प्रमुख ने टोली के पदाधिकारियों के साथ चिंतन किया। बुधवार को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख आगामी सालों के संगठनात्म लक्ष्यों के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे।

विज्ञापन


25 और 26 अक्तूबर को परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी सालों का संगठनात्मक लक्ष्य तय किया जाएगा। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन से संघ से विभिन्न संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ टोली की बैठक कर रहे हैं। बुधवार को खिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिण केंद्र में प्रेस वार्ता करेंगे। वह दो दिवसीय बैठक में निए जाने वाले निर्णयों के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परखम में सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

संघ प्रमुख मोहन भागवत परखम के जिस परिसर में रुके हुए हैं, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गो विज्ञान केंद्र के सप्त कुटीर के गौतम ऋषि कुटीर में संघ प्रमुख रुके हुए हैं। यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं सेवक निभा रहे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े जवान भी तैनात हैं। यहां बिना अनुमति के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा। केंद्र के मुख्य प्रवेश से किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed