फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Order to file case against family members including father in case of death of research student in agra

शोध छात्रा की मौत: प्रेमी पहुंचा कोर्ट, बोला- जहर देकर हत्या की गई; पिता सहित घरवालों पर मुकदमा करने का आदेश

Mon, 07 Oct 2024 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 10:29 AM IST
सार

आगरा में प्रेमी ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। कहा था कि शोध छात्रा को षड्यंत्र के तहत जहर देकर मारा गया है। अब कोर्ट ने पिता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Order to file case against family members including father in case of death of research student in agra
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शोध छात्रा की 11 अप्रैल 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई थी। छात्रा के प्रेमी ने पिता व अन्य परिजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के बाद सीजेएम ने थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। प्रेमी का आरोप है कि छात्रा के पिता पुलिस में हैं। इस वजह से उनकी सुनवाई पुलिस ने नहीं की।

विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के एचआरसी होरीजन कॉलोनी निवासी रामराजा बैचलर ऑफ लॉ के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने अदालत में 156-3 के तहत प्रार्थनापत्र दिया। लिखा कि उनके और छात्रा के बीच प्रेम संबंध थे। परिवार में जानकारी होने पर दोनों ने सबके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन

एक ही जाति और गोत्र का हवाला देकर छात्रा के पिता व अन्य परिजन तैयार नहीं हुए। वो छात्रा का उत्पीड़न, पिटाई करने लगे। उसका लैपटॉप, मोबाइल छीन लिया। शादी दूसरी जगह तय कर दी। 11 अप्रैल 2024 को गोद भराई थी।
 

एक दिन छात्रा ने फोन कर अपने प्रोफेसर को बताया कि उसे परिवार वाले बंधक बनाकर पिटाई करते हैं। इसकी रिकार्डिंग भी है। उसी दिन छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर वह फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दी। वहां से छात्रा के घर पहुंचा। वहां एक छात्र ने एक पत्र दिया, जिसमें छात्रा ने अत्याचारों के बारे में लिखा था।
विज्ञापन

प्लास से नोंचे सिर के बाल

रामराजा का कहना है कि घरवालों से मौत का कारण पूछा तो छात्रा के पिता, भाई सहित अन्य ने पिटाई की। मोबाइल छीनकर बंधक बना लिया। छात्रा के पिता ने पत्थर मारकर नाक की हड्डी तोड़ दी। सिर के बाल प्लास से नोंचकर उखाड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। मौके पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। पुलिस ने उनका मेडिकल तक नहीं कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बार थाने चक्कर लगाए। इसके बावजूद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed