Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opposition to the drain being built on Panchkosi Parikrama Marg

Agra News: पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बन रहे नाले का विरोध

Sun, 27 Oct 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the drain being built on Panchkosi Parikrama Marg
सोरोंजी। बजरंग दल ने नगर पालिका द्वारा पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर नाला बनाकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने का विरोध किया है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर नाला निर्माण रुकवाए जाने की मांग की है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास में अवैध अतिक्रमण है। नगर पालिका द्वारा उस अवैध अतिक्रमण को हटाकर नाले का निर्माण कराने की जगह पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर खुदाई कराकर नाले निर्माण कराया जा रहा है जबकि यहां नाला निर्माण का नक्शा नहीं है। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाकर नाले का निर्माण किया जाना गैर कानूनी है। ऐसा करने से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध होगा। अगले माह शूकर क्षेत्र की वार्षिक पंचकोसी महापरिक्रमा लगनी है। इसमें लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाने आएंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed