फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   opposition demanded immediate cancellation of membership of Parliament of MP Ramshankar Katheria from Etawah

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा: विपक्षी बोले- राहुल गांधी की तरह तुरंत रद्द हो संसद सदस्यता

Sun, 06 Aug 2023 11:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 11:18 AM IST
सार

इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा हो गई। इस पर विपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की तरह इनकी भी तुरंत संसद सदस्यता रद्द हो। 

विज्ञापन
opposition demanded immediate cancellation of membership of Parliament of MP Ramshankar Katheria from Etawah
कोर्ट से बाहर आते BJP सांसद रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से दो बार और इटावा के वर्तमान सांसद, पूर्व मानव संसाधन राज्यमंत्री और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रह चुके रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी संसद सदस्यता जा सकती है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का उदाहरण देते हुए विपक्षी दलों ने कठेरिया की सदस्यता रद्द करने मांग की है।

विज्ञापन


कठेरिया के राजनैतिक जीवन पर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। इटावा के सांसद कठेरिया के इस चुनाव में आगरा सीट पर लोकसभा चुनाव में टिकट मांगने की चर्चाएं तेजी पर थीं। हाल में हुए मेयर चुनाव में अपनी पत्नी मृदुला कठेरिया के लिए उन्होंने टिकट के लिए जोर लगाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: हिंदू पक्ष का दावा- ढाई रुपये के स्टांप पेपर पर किए गए समझौते के राज उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन

रामकथा के बाद आगरा लौटने की चलीं चर्चाएं

रामशंकर कठेरिया दो बार आगरा के सांसद रह चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में प्रो. एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने आगरा लोकसभा से टिकट दिया। कठेरिया को इटावा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भेजा। मार्च में कोठी मीना बाजार में संत रामभद्राचार्य की रामकथा का आयोजन कराया गया था। 

इसी के बाद से शहर में चर्चाएं तेज हो गई थीं कि कठेरिया आगरा लोकसभा सीट पर वापस लौटना चाहते हैं। मीना बाजार में हुई कथा में संत रामभद्राचार्य ने मंच से मृदुला कठेरिया को मेयर का उम्मीदवार बताया था। उनकी पैरवी की थी, पर यह दांव चला नहीं।

यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
 

संसद की सदस्यता रद्द करने की मांग उठी

वर्ष 2009 में आगरा के सांसद बने रामशंकर कठेरिया 2014 में मोदी सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री रहे। बाद में उन्हें हटा दिया गया। इस मामले के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी की तर्ज पर लोकसभा अध्यक्ष से कठेरिया की सदस्यता तुरंत समाप्त करने की मांग की है। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में दो घंटे के अंदर सदस्यता रद्द कर दी गई थी। 

कहा कि कठेरिया को भी अगले छह साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। सपा नेता वाजिद निसार ने कहा कि एक जैसे मामले में दोहरा व्यवहार नहीं होना चाहिए। दो साल की सजा मिली है तो कठेरिया के मामले में भी वही कानून का पालन किया जाए तो पहले होता रहा है। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अलका जैन ने भी यह मांग दोहराई।

फैसले का सम्मान है

दो साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना कोर्ट ने किया है। इस फैसले का सम्मान है, लेकिन अपील मेरा अधिकार है। मैं इस फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करूंगा। -रामशंकर कठेरिया, सांसद, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed