फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation Trinetra is helping the police to catch criminals

UP: ऑपरेशन त्रिनेत्र...बिछड़ों को अपनों से मिला रहा, अपराधियों पर कस रहा शिकंजा; पुलिस का बना अहम हथियार

Wed, 21 May 2025 04:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 21 May 2025 04:49 PM IST
सार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 66 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। घटना के बाद सीसीटीवी की फुटेज से पुलिस को जांच में सहयोग मिल रहा है। इसकी मदद से पुलिस ने कई मामलों का खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
Operation Trinetra is helping the police to catch criminals
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कमिश्नरेट लागू होने के बाद शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र का असर अब दिखने लगा है। ऑपरेशन के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से त्रिनेत्र घर से लापता होने वालों को अपनों मिला रहा है, तो पुलिस को अपराधियों के खोजने में सहायक बन रहा है। एक जनवरी से 20 मई तक लूट, छेड़छाड़, चोरी और गुमशुदगी के मामलों में पुलिस इन कैमरों की वजह से सफलता मिली है। वर्तमान में 66 चौराहों पर यह कैमरे लगे हुए है।
विज्ञापन


फर्जी मामलों में भी मिल रही मदद
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि त्रिनेत्र की मदद से चोरी, लूट व अन्य घटनाओं के आरोपियों की शिनाख्त करने में मदद मिल रही है। कई लोग फर्जी शिकायत कर देते हैं लेकिन घटना स्थल लगे कैमरों में वारदात का नहीं होना सामने आता है।
विज्ञापन


 

इन खुलासों में मिली मदद
1. जनवरी महीने में एक सप्ताह के अंदर तीन चोरी की घटना हुईं। पुलिस ने 200 से अधिक कैमरों के फुटेज चेक किए। लग्जरी कार चोरी करने वाले गैंग को दिल्ली से पकड़ा था।
2. फरवरी महीने में दो सहेलियां कोचिंग जाने के बहाने शाहगंज थाना क्षेत्र से चली गई थी। पुलिस ने 150 से अधिक कैमरों के फुटेज चेक किए। झांसी से छात्राओं को बरामद किया था।
3. मार्च महीने में सिकंदरा और जगदीशपुरा पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया।
4. अप्रैल महीने में सोती हुई किशोरी को उठाकर ले जाने वाले आरोपी को खेरागढ़ पुलिस ने त्रिनेत्र की मदद से पहचान कर गिरफ्तार किया था।
5.मई में लूट के बाद सराफ की हत्या के आरोपियों की त्रिनेत्र की मदद से पहचान हुई। पुलिस की 9 टीमों ने एक हजार से भी अधिक कैमरों के फुटेज चेक किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed