फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation of private buses stopped on Kusmara Saunrikh road

Agra News: कुसमरा सौंरिख मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद

Sat, 07 Oct 2023 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Operation of private buses stopped on Kusmara Saunrikh road
कुसमरा सौंरिख मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद
विज्ञापन


-यात्रियों सहित छात्र छात्राओं को आने जाने में हो रही परेशानी



संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। कुसमरा सौंरिख मार्ग चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन बस संचालकों ने बंद कर दिया है। बसों का संचालन बंद होने से इस मार्ग पर आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों के संचालक आने जाने वालों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग पर रोडवेज बस सेवा चालू कराने की मांग की है।

कुसमरा से सौंरिख की दूरी 24 किलोमीटर है। कन्नौज बार्डर पर बसे गांवों को मैनपुरी मुख्यालय तक जाने के लिए प्राइवेट बसों का ही सहारा था। इस मार्ग पर 13-14 प्राइवेट बसों का संचालन होता था। अब इस मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो गया है। इस मार्ग पर आने जाने के लिए डग्गामार वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है। डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। इसे लेकर यात्रियों का आए दिन डग्गामार वाहनों के चालकों से विवाद होता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मैनपुरी से कन्नौज जाने के लिए यह मार्ग सुगम है। इस मार्ग से कन्नौज की दूरी भी कम है। कन्नौज तक जाने में समय भी कम लगता है। मैनपुरी से कुसमरा, कुसमरा से सौंरिख, सौंरिख से कन्नौज तक समय से चलने वाली प्राइवेट बसों के आने जाने में परेशानी नहीं होती थी। मार्ग पर रोडवेज बस सुविधा नहीं है। प्राइवेट बसों का संचालन बंद होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासी डॉ. उदयभान वर्मा, रमेश चंद्र दुबे, अनूप सिसौदिया, राजवीर यादव, प्रमोद शाक्य, बंटू यादव, अवधेश मिश्रा, शिवाजी चतुर्वेदी, अजब सिंह ने कुसमरा सौंरिख मार्ग पर रोडवेज बस चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुसमरा से अब कन्नौज मार्ग पर आने जाने में परेशानी हो रही है। रोडवेज बस सुविधा है नहीं। प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो चुका है। डग्गामार वाहनों का ही सहारा है। वाहन संचालक भी मनमाना किराया वसूलते हैं।


दुर्गेश शुक्ला, कुसमरा


कुसमरा सौंरिख मार्ग बहुत व्यस्ततम है। इस मार्ग पर रात दिन लोगों का आना जाना रहता है। इस मार्ग के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों में छात्र छात्राएं रोजाना जाते हैं। प्राइवेट बसें बंद हो जाने से परेशानी हो रही है।

कयूम खान, कुसमरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed