फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation of a serious stomach cancer patient was done in SN Medical College

Stomach Cancer: एसएन मेडिकल कॉलेज में छह घंटे चला ऑपरेशन, निकाल दी भोजन की थैली; ऐसे बचाई जान

Fri, 29 Mar 2024 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 11:08 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के पेट कैंसर होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने इस जटिल ऑपरेशन को कर मरीज की जान बचाई है। उसकी भोजन की थैली निकाल दी गई। ये सर्जरी छह घंटे तक चली। 
 

विज्ञापन
Operation of a serious stomach cancer patient was done in SN Medical College
Stomach Cancer - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पेट में कैंसर के गंभीर मरीज की सर्जरी कर जान बचाई गई है। 6 घंटे तक ऑपरेशन चला, जिसमें पेट से भोजन की थैली निकाल दी गई। छाेटी आंत को भोजन की नली से जोड़ दिया गया। यह ही भोजन की छोटी थैली के रूप में कार्य करेगी। 10-12 महीने में मरीज सामान्य जीवन जी सकेगा।
विज्ञापन



 

गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा ने बताया कि एसएन में इलाज के लिए आए मथुरा के 54 साल के मरीज के बायोप्सी से भोजन की नली में कैंसर की पुष्टि हुई। ये अग्नाशय समेत आसपास के अंगों को भी संक्रमित कर रहा था। सीटी स्कैन कराने पर ऑपरेशन की स्थिति नहीं बन रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता की निगरानी में मरीज को 4 चक्र में कीमोथेरेपी दी गई। इससे संक्रमण की गति कम हुई और फिर ऑपरेशन किया। इसमें मरीज के भोजन की थैली को बाहर निकाला और छोटी आंत को भोजन की नली से जोड़ा गया।
गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉ. प्रतीक शाह ने बताया कि शुरूआत में अभी तरल पदार्थ ही मरीज ले सकेगा। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा कर भोजन शुरू कर सकेगा। मरीज को भोजन अधिक चबा-चबाकर करना होगा। साल भर में सामान्य जीवन जीने लगेगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल में ऑपरेशन काफी महंगा है। यहां निशुल्क हुआ है। चिकित्सकीय टीम में डॉ. उत्कर्षा, डॉ. निखिल, डॉ. ऋषभ, डॉ. योगिता, डॉ. दीपिका चौबे रहे।


 
विज्ञापन

ये हैं लक्षण :
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द रहना।
- वजन कम होना, भूख कम लगना।
- भोजन का पाचन बेहतर न होना।
- उल्टी होना, रक्त की कमी होना।
 

इन बातों का रखें ध्यान :
- फल, हरी तरकारी और सलाद अधिक खाएं।
- तला हुआ भोजन और अधिक चटपटा न खाएं।
- पैकेट बंद भोजन, जंक और फास्ट फूड से बचें।
- धूम्रपान न करें और तंबाकू न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed