Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Operation Jagruti Impact: 17.68 percent Drop in Crimes Against Women in Agra Zone

UP: पुलिस का ऑपरेशन जागृति...महिला अपराध में आई 17 फीसदी की कमी, दो साल पहले हुआ था शुरू

Wed, 07 Jan 2026 07:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jan 2026 07:44 AM IST
सार

एडीजी आगरा जोन ने एक नवंबर 2023 को ऑपरेशन जागृति अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के बाद महिला अपराध में 17 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
Operation Jagruti Impact: 17.68 percent Drop in Crimes Against Women in Agra Zone
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करतीं एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ। स्रोत पुलिस विभाग

विस्तार

आगरा जोन के सात जिलों में एक नवंबर 2023 से चलाया गया ऑपरेशन जागृति अभियान प्रभावी रहा है। पुलिस विभाग ने दावा किया गया है कि जागरूकता से महिला अपराध में 17 फीसदी की कमी आई है। पॉक्सो एक्ट के 773 मामलों में सजा दिलाई गई। रानी लक्ष्मीबाई कोष और एसएस-एसटी की पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में करोड़ों की धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराध पीड़िताओं की काउंसलिंग और सहयोग करना था। संवाद के बाद सामने आया कि कई बार छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले महिलाएं परिवार के लोगों के कहने पर लिखवा रही थीं। इस पर परिवार के लोगों को समझाया गया। ऑपरेशन जागृति न केवल अपराधों में कमी लाने में सफल रहा है, बल्कि समाज में विश्वास, संवाद और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया गया। इसके तहत 29 लाख लोगों से सीधा संवाद किया गया। इस तरह से सोशल मीडिया पर 95 लाख से अधिक लोगों तक पकड़ बनाई गई। 717 सफलता की कहानी सामने आईं हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आंकड़ों के हिसाब से कमी
एडीजी कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, धारा 376 आईपीसी/64 बीएनएस के मामलों में 10.55 प्रतिशत, पॉक्सो एक्ट के मामलों में 14.27 प्रतिशत और धारा 354 आईपीसी/74 बीएनएस के मामलों में 31.06 प्रतिशत की कमी आई। इस तरह महिला संबंधी कुल अपराधों में 17.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।


 
विज्ञापन

एससी-एसटी की महिलाओं को दिलाई 4.5 करोड़ की धनराशि
1 नवंबर 2023 से अब तक 843 प्रकरणों में पीड़ित एससी/एसटी महिलाओं को 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मथुरा को 97 लाख, फिरोजाबाद को 92 लाख, हाथरस को 81 लाख, मैनपुरी को 76 लाख, कासगंज को 53 लाख, एटा को 47 लाख और अलीगढ़ को 23 लाख रुपये की सहायता दी गई।

 
विज्ञापन

महिला अपराध के 159 प्रकरणों में 5 करोड़ रुपये की सहायता
एडीजी ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत 159 प्रकरणों में 5 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता पीड़िताओं को दिलाई गई। सबसे अधिक 3.7 करोड़ रुपये की धनराशि अलीगढ़ में दी गई, जबकि कासगंज में 63 लाख, फिरोजाबाद में 25 लाख, मैनपुरी में 24 लाख, मथुरा में 21 लाख और हाथरस में 12 लाख रुपये की सहायता दी गई। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट के 773 मामलों में सजा दिलवाई गई।

 

यह है आंकड़ा
वर्ष, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़, कुल मामले

2023 : 844, 1135, 2093, 10092

2024 : 755, 973, 1443, 8308
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed