{"_id":"66345d09db6e0b60340a32fd","slug":"open-drain-not-visible-at-night-youth-doesn-t-know-how-he-fell-dead-body-found-after-12-hours-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रात में नहीं दिखाई दिया खुला नाला, युवक न जाने कैसे गिर गया...12 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रात में नहीं दिखाई दिया खुला नाला, युवक न जाने कैसे गिर गया...12 घंटे बाद मिला शव
Fri, 03 May 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 May 2024 09:12 AM IST
सार
कोठी मीना बाजार के पास खुले नाले ने एक और युवक की जान ले ली। युवक बुधवार रात से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। अगले दिन नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली, तो परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
नाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कोठी मीना बाजार स्थित खुले नाले में गिरकर गढ़ी भदौरिया निवासी हरीश (30) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर लोगों ने शव पड़ा मिलने पर पुलिस को जानकारी दी। हरीश बुधवार रात से लापता थे। परिजन ने शिनाख्त की।
बृहस्पतिवार दोपहर को कोठी मीना बाजार मैदान स्थित नाले में फूड कोर्ट के सामने शव पड़ा था। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाले से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं था।
इस पर आसपास के थानों के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। मृतक के परिजन पहुंच गए। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि हरीश जूता कारीगर था। बुधवार रात 8 बजे काम से आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंचा। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह नाले के पास से निकल रहा होगा। खुले नाले में गिरने से पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
खुले नाले ले चुके हैं कई जान
शहर में खुले नाले में गिरकर पहले भी कई बार लोगों की जान जा चुकी है। सदर, ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, मंटोला में हादसे हो चुके हैं।