फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only wobbly vehicles are the only support on Kachla road.

Agra News: कछला मार्ग पर डग्गेमार वाहन ही सहारा

Sun, 21 Jul 2024 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Only wobbly vehicles are the only support on Kachla road.
कासगंज। कांवड़ मेले के कारण हुए रूट परिवर्तन का असर रविवार से रोडवेज के बसों के संचालन पर भी होगा। इसके कारण कछला और सिकंदराराऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा। अब डग्गेमार वाहन ही इन यात्रियों का सहारा रहेंगे। सोरोंजी, लहरा और कछला गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगा स्नान के लिए जाते हैं। कांवड़ियों की संख्या अधिक रहने के कारण इस मार्ग जाम लगने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रख रोडवेज की बसों का रूट परिवर्तित किया गया है। बदायूं की ओर जाने वाली बसें कादरगंज होकर जाएंगी। इस कारण सोरोंजी, मानपुर नगरिया और कछला जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। इन यात्रियों को टेंपो व अन्य डग्गेमार वाहनों से अपनी यात्रा करनी होगी। वहीं सिकंदाराराऊ की ओर जाने वाली बसें एटा होकर सिकंदराराऊ भेजी जाएंगी। इस कारण नदरई, मोहनपुरा, पिवारी, अगसौली सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को डग्गेमार वाहनों से गंतव्य तक जाना होगा। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि बसों के रूट परिवर्तन कांवड़ मेला के कारण किया गया है। मंगलवार से कांवड़ियों की भीड़ कम होने पर फिर से इन मार्गों पर बसों को संचालित किया जा सकता है। कांवड़ियों की भीड़ अधिक रहने पर रूट परिवर्तन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed