{"_id":"59c5190b4f1c1b2b688b5fa8","slug":"only-two-books-in-library-of-mathura-on-deen-dayal-upadhyay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने ही जिले के पुस्तकालय में अनजान शख्सियत हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही जिले के पुस्तकालय में अनजान शख्सियत हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 22 Sep 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के महापुरुषों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मथुरा के ही राजकीय पुस्तकालय में एक अनजान शख्सियत की तरह हैं। यहां 70 हजार किताबों के खजाने में महज दो ही किताबें पंडित जी से संदर्भित हैं।
बता दें कि पंडित दीनदयाल का अंत्योदय दर्शन आज भारत की राजनीति को दिशा दे रहा है। मोदी सरकार उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रही है, सरकार की नीतियों में पंडित जी के राजनीतिक, सामाजिक और अंत्योदय दर्शन को शुमार किया जा रहा है। नई पीढ़ी पंडित जी को पढ़ना और जानना चाहती है लेकिन राजकीय पुस्तकालय में पंडित से जुड़ा साहित्य ही उपलब्ध नहीं है।
यहां महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, रविंद्र नाथ टैगोर सहित देश के महापुरुषों के जीवन दर्शन से जुड़ी सैकड़ों किताबें भरी हैं। लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताने के लिए महज दो पुस्तकें ही है। दिलचस्प बात ये है मथुरा पंडित जी का ग्रह जनपद होने का गौरव भी रखता है।

आजादी के बाद पहली बार होगी गोष्ठी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को लेकर शनिवार दोपहर एक बजे राजकीय पुस्तकालय डेंपियर नगर में एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उनके जीवन दर्शन को जानने, समझने वाले वक्ताओं को बुलाया गया है। मजेदार बात ये है आजादी के बाद पहली बार पुस्तकालय में पंडित के जीवन दर्शन पर गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
राजकीय पुस्तकालय मथुरा के अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर ने बताया कि पाठक पंडित जी के जीवन से जुड़ी पुस्तकों को मांगते है। लेकिन पुस्तकों की खरीद फरोख्त का काम लखनऊ स्तर से होता है। पहली बार पंडित जी के जीवन दर्शन पर एक गोष्ठी हो रही है। पाठकों की रुचि के बारे में लखनऊ को भी अवगत कराया जाएगा।