फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only the decision of the Presiding Officer will be valid

Agra News: पीठासीन अधिकारी का निर्णय ही मान्य होगा

Mon, 01 May 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Only the decision of the Presiding Officer will be valid
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने रविवार को सुदिति ग्लोबल एकेडेमी में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में पहुंचकर कार्मिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी को मतदान स्थल पर विधिक शक्तियां प्राप्त हैं। पीठासीन अधिकारी द्वारा लिया गया निर्णय ही मान्य होगा।

उन्होंने कहा कि पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम दायित्वों की जानकारी प्राप्त कर प्रशिक्षण प्राप्त करें। मास्टर ट्रेनर्स मतदान कार्मिकों को मतपेटी खोलने, बंद करने, सील करने की प्रक्रिया की जानकारी देें। मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि निष्पक्ष रहकर पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराएं। पीठासीन, मतदान अधिकारी पोलिंग पार्टी के सहयोगी कार्मिक मतपेटिकाएं एवं अन्य सामान जमा कराने के बाद ही अपने घरों को जाएं। बिना सामान जमा कराकर जाने वाले कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक रामजी मिश्र, प्राचार्य टीईपी सेंटर धीरेंद्र कुमार, डीसी एनआरएलएम पीसी राम, रिटर्निंग अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स के अलावा सुदिति ग्लोबल के प्रबंध निदेशक डॉ. राममोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed