फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only one team participated Subroto Mukherjee Football tournament in agra

खेल से खिलवाड़: जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में एक ही टीम, बिना खेले बनी विजेता

Sun, 30 Jun 2019 04:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
only one team participated Subroto Mukherjee Football tournament in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल नाम से शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज तो हुआ पर इसमें सिर्फ एक टीम ने भाग लिया। उसे ही बिना खेले विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 
प्रदेशीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता दो जुलाई को लखनऊ में होनी है। इसका कार्यक्रम 27 जून को जारी हुआ। इसी दिन जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जनपदीय प्रतियोगिता का संयोजक एनसी वैदिक इंटर कॉलेज को बनाया गया। 
विज्ञापन


29 जून प्रतियोगिता की तिथि तय की गई। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक दो दिन में करीब 20 विद्यालयों को फोन, पत्र और व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई। कुछ विद्यालयों ने टीम भेजने का भी वादा किया, पर आई नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार पूरे दिन इंतजार के बाद शाम को संयोजक एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल अपने ही कॉलेज की एकमात्र टीम को बिना खेले विजेता घोषित किया। अब यह टीम एक जुलाई को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेगी। 

विद्यालय बंद, नहीं मिले खिलाड़ी

माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल है। एक जुलाई से विद्यालय खुलेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी भी आयोजन से दो दिन पूर्व दी गई। अवकाश के बीच प्रतियोगिता करा दी गई। विद्यालय खिलाड़ियों से संपर्क ही नहीं कर पाए। नतीजा टीम नहीं भेज पाए।

गत वर्ष भी नहीं खेले गए थे मैच 

वर्ष 2018 में भी ऐसा ही हुआ था। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता कराई गई थी। बालक वर्ग के अंडर-14 और 17 आयु वर्ष में एक-एक ही टीम ही पहुंची। दोनों वर्गों में एमडी जैन इंटर कालेज की टीम को बिना मैच खेले विजेता घोषित किया गया था। 

प्रदेशीय कार्यक्रम जारी होने बाद जिलास्तर की प्रतियोगिता के लिए समय कम मिला। विद्यालय भी बंद थे। टीम भेजनी जरूरी थी, इसलिए प्रतियोगिता कराई गई। आगे की प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा टीमों का प्रतिभाग सुनिश्चित कराया जाएगा। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed