{"_id":"6540e6d92bdc7db513073d76","slug":"only-five-buses-of-mainpuri-depot-will-go-to-delhi-from-today-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6790-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज से दिल्ली तक जाएंगी मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज से दिल्ली तक जाएंगी मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें
विज्ञापन
आज से दिल्ली तक जाएंगी मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें
-दिल्ली मार्ग की शेष बसों का कौशांबी तक ही होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मैनपुरी डिपो की केवल पांच बसें ही आज से दिल्ली तक जाएंगी। दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-6 बसों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दिल्ली मार्ग की शेष 11 बसों का संचालन कौशांबी के रोडवेज बस स्टैंड तक ही किया जाएगा।
दिल्ली में एक नवंबर से केवल बीएस-6 बसों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मैनपुरी डिपो के पास केवल पांच ही बीएस-6 बसें हैं। मैनपुरी डिपो की इन पांच बसों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। मैनपुरी डिपो की 21 बसों का दिल्ली मार्ग पर संचालन होता है। दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो की शेष 16 बसों का संचालन दिल्ली बार्डर तक किया जाएगा। यह बसें केवल कौशांबी रोडवेज बस स्टैंड तक ही जाएंगी। नए आदेश के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए डिपो की 16 बसों को कौशांबी बस स्टैंड तक ही ले जाया जाएगा। मैनपुरी डिपो ने मुख्यालय से बीएस-6 की दस बसों की मांग भेजी है। अगर बसें मिल जाती हैं तो उन बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जाएगा।
बेवर डिपो में नहीं एक भी बस
बेवर डिपो के बेड़े में एक भी बस बीएस-6 नहीं है। बेवर डिपो के उप डिपो छिबरामऊ में भी एक भी बस बीएस-6 नहीं है। मैनपुरी डिपो के बेड़े में पांच बसें बीएस-6 की शामिल हैं। आज एक नवंबर से बेवर और छिबरामऊ डिपो की एक भी बस दिल्ली नहीं जाएगी।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या को देखते हुए मैनपुरी डिपो के लिए दस बीएस-6 बसों की मांग भेजी गई है। एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6 बसें ही प्रवेश कर सकेंगी। डिपो के पास पांच बीएस-6 बसें हैं। दिल्ली मार्ग की शेष बसों का कौशांबी रोडवेज बस स्टैंड तक संंचालन किया जाएगा।
संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो