फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only 549 could cross first hurdle among 13869

13869 युवा दौड़े, पास हुए सिर्फ 549

Tue, 08 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 08 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
only 549 could cross first hurdle among 13869
एकलव्य स्टेडियम में सेना भर्ती रैली के चौथे दिन सोमवार को आगरा की तीन तहसीलों के हजारों अभ्यर्थियों का रेला उमड़ पड़ा। सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही दौड़ शुरू हुई।   13869 अभ्यर्थियों में से महज चार फीसदी (549) ने भर्ती की पहली सीढ़ी को पार किया।  मंगलवार को इटावा और झांसी जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। तकरीबन 8-9 हजार युवाओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन

आगरा की किरावली, खेरागढ़ और फतेहाबाद तहसील के हजारों युवा रविवार रात ही पहुंच गए थे। जीत सिंह स्टेडियम में शारीरिक मापतौल के बाद इन्हें स्टेडियम में प्रवेश के लिए टोकन दिया गया। इसके बाद दौड़ शुरू हुई।
विज्ञापन

भर्ती में स्थानीय अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण सेना व पुलिस ने खास इंतजाम किए। अवंती बाई चौराहा से थाना सदर, मुख्य डाकघर से सदर बाजार तक, जीत सिंह स्टेडियम से छावनी कार्यालय तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। किसी भी युवा को बिना दस्तावेजों के भर्ती एरिया में एंट्री नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोपहर में करीब एक बजे रनवे पर एकत्रित अभ्यर्थियों को अधिकारी कुछ समझा रहे थे तभी एक युवक ने दौड़ने को कह दिया। इस पर सभी दौड़ पडे़। फिर उन्हें रोका।

खुफिया एजेंसियों की रही पैनी नजर
रविवार को नौलक्खा चौराहे से युवाओं को ठगने वाले फर्जी जेसीओ को सेना पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद से और सतर्कता बरती गई। जीत सिंह स्टेडियम से लेकर एकलव्य स्टेडियम, गोपी चंद शिवहरे रोड, मुख्य डाकघर से लेकर सदर, नौलक्खा, सुल्तानपुरा, प्रतापपुरा, बालूगंज आदि क्षेत्रों में खुफिया तंत्र की खास नजर रही। सेना पुलिस व एलआईयू भी निगाह बनाए रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed