फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online service failed in Agra University complaints are not being heard

Agra University: आगरा विवि में ऑनलाइन सेवा फेल, शिकायतों की नहीं हो पा रही सुनवाई

Sat, 31 Dec 2022 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 02:19 PM IST
सार

इस कारण फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़ तक के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में आकर प्रार्थना पत्र जमा कर रहे हैं। ऐसे रोजाना 250 से 300 प्रार्थना पत्र पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Online service failed in Agra University complaints are not being heard
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री-अंकतालिका समेत अन्य के लिए शुरू की गई ऑनलाइन सेवा फेल है। इसमें तकनीकी दिक्कत की कमी बनी हुई है, शिकायतों के निस्तारण में भी सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में मजबूरन छात्रों को विश्वविद्यालय में आकर प्रार्थना पत्र जमा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डिग्री, अंकतालिका, माइग्रेशन, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन, अंकतालिका में त्रुटि समेत अन्य कार्य के लिए ऑनलाइन शिकायत और प्रार्थनापत्र दे सकते हैं। इनकी समस्या का किस स्तर तक समाधान हो गया है, इसका शिकायत संख्या के आधार पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। बीते दो सप्ताह से ऑनलाइन सेवा का सिस्टम बिगड़ गया है। इसमें ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देने में दिक्कत आ रही है। प्रार्थना पत्र भेजने के बाद इनकी सुनवाई भी नहीं हो रही। लंबे समय से एक ही अपडेट भी दिख रहा है। 
विज्ञापन


इस कारण फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़ तक के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में आकर प्रार्थना पत्र जमा कर रहे हैं। ऐसे रोजाना 250 से 300 प्रार्थना पत्र पहुंच रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि तकनीकी वजह से कभीकभार दिक्कतें आती है। अब सभी शिकायतें सीधे हेल्प डेस्क के जरिये आ रही है। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट मांगकर इनका तेजी से समाधान करवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed