फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online membership of central library of dr bhimrao ambedkar university agra

अब ऑनलाइन ले सकेंगे सेंट्रल लाइब्रेरी की सदस्यता, करना होगा सिर्फ ये काम

Sat, 08 Sep 2018 04:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 08 Sep 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
online membership of central library of dr bhimrao ambedkar university agra
Demo Pic
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अब पुस्तकालय की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। सेवानिवृत्त शिक्षक और छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। वेबसाइट पर लिंक दिया गया है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी 1951 की है। इसमें 1,67,800 किताबें और रिसर्च जनरल्स उपलब्ध हैं। अब तक पुस्तकालय की सदस्यता की प्रक्रिया ऑफलाइन थी। पहले पुस्तकालय जाकर सदस्यता फार्म लेना पड़ता था, उसकी औपचारिकताएं पूरी करके पुस्तकालय में जमा करने के लिए जाना होता था। 
विज्ञापन


अब इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अब कंप्यूटर जेनरेटेड रजिस्ट्रेशन कार्ड संबंधित प्राचार्य या सुपरवाइजर से काउंटर साइन कराकर डिप्टी लाइब्रेरियन के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है फीस

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए सदस्यता शुल्क का निर्धारण कर दिया गया है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को 300, डी.लिट के छात्रों को 300 रुपये, पीएचडी के छात्रों को 200 रुपये, एम.फिल के छात्रों को 150 रुपये, परास्नातक के छात्रों को 100 रुपये, स्नातक के छात्रों को 75 रुपये देने होंगे। 

डुप्लीकेट लाइब्रेरी कार्ड के लिए पांच रुपये और किताब देर से लौटाने पर 25 पैसे रोज के हिसाब से भुगतान करना होगा। यूजर आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है। बाद में पंजीकरण के नवीनीकरण के समय काम आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed