{"_id":"5f1875a58ebc3e63a73be5aa","slug":"online-mainpuri-news-agr4514883183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप से भेंट की। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बिना संसाधनों के कराए जा रहे शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण के संबंध में विरोध दर्ज कराकर प्रशिक्षण के बहिष्कार से संबंधित शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जब तक शासन से विद्यालयों को उचित व पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हो जाते तब तक ऑनलाइन प्रशिक्षण से जुड़े सभी कार्यक्रमों का विरोध जारी रहेगा। प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है लेकिन विभाग इन समस्याओं से बेखबर होकर प्रशिक्षण कराने पर तुला हुआ है। प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से प्रशिक्षण को बंद कराने की भी मांग की। ज्ञापन सौंपने वालो में जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह, व्योम सक्सेना कौशल गुप्ता आदि लोग शामिल थे।