फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online Khasra feeding closed in six tehsils including Sadar in Agra Lekhpals boycotted work in protest

Agra News: वेबसाइट ठप... ऑनलाइन खसरा फीडिंग बंद, विरोध में लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 01 Aug 2024 11:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

आगरा में वेबसाइट ठप होने से ऑनलाइन खसरा फीडिंग बंद है। इसके विरोध में लेखपालों ने फीडिंग कार्य का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन
Online Khasra feeding closed in six tehsils including Sadar in Agra Lekhpals boycotted work in protest
ऑनलाइन खसरा फीडिंग बंद - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर सहित जिले की छह तहसीलों में ऑनलाइन खसरा फीडिंग बंद है। वेबसाइट ठप होने से नकल नहीं निकल पा रही हैं। विरोध में लेखपालों ने फीडिंग कार्य का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन


एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष वीरपाल व महासचिव राजेश कुमार ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि फसली 1428 के बाद से ऑनलाइन खसरा फीडिंग नहीं हो रही। चार साल पुराने ऑफलाइन खसरे जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने खसरों की वजह से काश्तकारों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऑनलाइन खसरा नकल जारी करने की व्यवस्था नहीं। ऐसे में रियल टाइम खतौनी व अंश निर्धारण नहीं हो पा रहा। प्रत्येक गाटा के लिए अलग-अलग नकल लेनी पड़ रही है। जबकि पूर्व में एक खाते की नकल में सभी गाटा की नकल जारी होती थी। एडीएम प्रोटोकॉल ने इस संबंध में शासन में पत्राचार की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed