फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online

ऑनलाइन शिक्षा में फेल हो रही व्यवस्था, लापरवाहों को नोटिस 14-44-31

Sat, 23 May 2020 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
online
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है। कुछ ही शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा में रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग लापरवाहों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सामूहिक रूप से व्हाट्सएप ग्रुप में नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम शिक्षा विभाग ने भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़कर उन्हें शिक्षित करें, लेकिन तमाम शिक्षकों ने यह दुहाई दे दी कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के पास एंड्रायड फोन नहीं हैं। विभाग ने माना है कि भले ही सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के पास एंड्रायड फोन न हों, लेकिन अधिकांश के पास फोन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब भी शिक्षक इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बीएसए अंजली अग्रवाल ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को निर्देशित करें कि वे ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ें। ऐसे में खंड शिक्षाअधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर चेतावनी नोटिस जारी कर दिया है।

परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था बनाई गई है। जो शिक्षक लापरवाही कर रहे हैं उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed