{"_id":"60ea8cc510bf3f240c1277c6","slug":"online-game-friendship-with-13-year-old-girl-run-away-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बिहार के युवक ने ऑनलाइन गेम में सातवीं की छात्रा से की दोस्ती, बहकावे में आई नाबालिग को ले गया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बिहार के युवक ने ऑनलाइन गेम में सातवीं की छात्रा से की दोस्ती, बहकावे में आई नाबालिग को ले गया और फिर...
Sun, 11 Jul 2021 11:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:46 AM IST
सार
जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ऑनलाइन गेम खेलने की शौकीन है। छह महीने पहले उसकी दोस्ती गेम खेलने के दौरान बिहार के जिला गया निवासी युवक से हो गई। पांच महीने तक युवक छात्रा से मोबाइल पर चैटिंग करता रहा।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम फ्री फायर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की 13 वर्षीय छात्रा की दोस्ती ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलते समय बिहार के युवक से हो गई। युवक ने छात्रा को अपनी बातों में लेकर अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। वो दिल्ली पहुंचकर बिहार ट्रेन से युवक के साथ चल दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कानपुर स्टेशन पर किशोरी को बरामद कर लिया। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ऑनलाइन गेम खेलने की शौकीन है। छह महीने पहले उसकी दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बिहार के जिला गया निवासी युवक से हो गई। पांच महीने तक युवक छात्रा से मोबाइल पर चैटिंग करता रहा। इसके बाद मोबाइल पर बात भी करने लगा। युवक उसे अपने पास बुलाने लगा। छात्रा उसके बहकावे में आ गई। युवक ने उसे कैंट स्टेशन से ट्रेन से दिल्ली आने के लिए कहा। छात्रा शुक्रवार को सुबह तकरीबन आठ बजे घर से निकल गई। ट्रेन से दिल्ली पहुंच गई।
विज्ञापन
युवक ने छात्रा और अपनी टिकट बुक करा रखी थी। वह ट्रेन में बैठ गए। उधर, परिजनों ने छात्रा की तलाश की। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की लोकेशन निकाली। यह आगरा कैंट और दिल्ली की आई। पुलिस ने आगरा कैंट के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जिसमें लड़की नजर आ गई। पुलिस ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया। इसमें पता चला कि वो महाबोधि एक्सप्रेस में युवक के साथ सवार हुई है। इस पर जीआरपी को सक्रिय कर दिया गया। ट्रेन को दिल्ली के बाद टूंडला, कानपुर, प्रयागराज और गया रुकना था। टूंडला पर पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रेन चली गई। बाद में कानपुर में छात्रा को बरामद कर लिया। मगर, मंजीत हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
पबजी की तरह है फ्री फायर
पुलिस ने बताया कि फ्री फायर आनलाइन गेम है। यह पबजी की तरह होता है। इसमें 50 से ज्यादा लोग एक बार में खेल सकते हैं।
राजनीति: कानून मंत्री प्रो. बघेल को बधाई देने के बहाने सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने उठाया हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा