{"_id":"5b8fc64d867a557b927f7844","slug":"online-fraud-mobile-order-sent-soap","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल की जगह भेजा साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल की जगह भेजा साबुन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग का युवक और युवतियों में क्रेज है। कुछ फ्रॉड कंपनियां इसी का फायदा उठाते हुए युवाओं से लुभावने वादे कर ठगी का शिकार बना रहीं हैं। मोबाइल की जगह साबुन की टिक्की भेज कर बेरोजगार युवाओं की जेब पर डाका डाल रहीं हैं। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी विवेक यादव ने एक कंपनी से जे टू सैमसंग मोबाइल की बुकिंग की। कंपनी ने बेहतरीन पैकिंग में स्पीड पोस्ट से सामान भेजा। डाकिया स्पीड पोस्ट लेकर विवेक यादव के घर पहुंचा और उसे पार्सल थमा कर 4275 रुपये ले लिए। जब विवेक ने पार्सल खोला तो एक डिब्बी निकली। डिब्बी खोली तो उसके होश उड़ गए। डिब्बी में घड़ी डिर्टजेंट केक की दो टिक्की निकली।
साबुन की टिक्की देख विवेक खुद को ठगा महसूस कर रहा है। वह डाकिया को पकड़कर थाने गया और कंपनी से रुपये वापस कराने की बात कही। इसके बाद थाने से विवेक को पोस्टमास्टर और साइबर सेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने युवाओं से इस तरह की फर्जी कंपनियों से ऑनलाइन शापिंग नहीं करने की सलाह दी है।