फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online fraud

सावधान: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर की जा रही ठगी

Mon, 02 Nov 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
online fraud
मैनपुरी। त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी करना कहीं आपको महंगा न पड़ जाए। खरीदारी करने वाले लोगों को शातिर ठगी का शिकार बना रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से लोग बढ़ी संख्या में ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई। इसके चलते खरीदारी में तेजी आई।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़े हैं। बीते दो माह में ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर छह लोगों को ठगों ने निशाना बनाया। ये वे मामले हैं, जो साइबर सेल में दर्ज कराए गए। इससे पहले सात अन्य मामले भी दर्ज कराए गए थे। वर्तमान में साइबर सेल में 13 मामलों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

केसहिस्ट्री-एक
कुसमरा के गांव दुगई निवासी रोहित कुमार ऑनलाइन कार खरीदने के चक्कर में साइबर ठग के चक्कर में आ गया। कार के भुगतान के रूप में 80 हजार रुपये भी ठग के खाते में डाल दिए। बाद में उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसहिस्ट्री-दो
शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी पियूष छाबड़ा को कम दाम में एप्पल मोबाइल खरीदने का ऑनलाइन ऑफर मिला। सस्ते के चक्कर में उन्होंने साढ़े तीन हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में विक्रेता से संपर्क नहीं हो सका।

ऑनलाइन शॉपिंग में इन बातों का रखें ध्यान
-अंजान शॉपिंग साइट से खरीदारी न करें।
-व्यक्ति ऑनलाइन खरीद में पहले रुपये न दें।
-भेजा गया कोई भी क्यूआर कोड स्कैन न करें।
-अपने आधार या खाते की जानकारी साझा न करें।
हाईलाइर्ट्स
-16 साइबर अपराध के मामलों में दर्ज हुई रिपोर्ट
-03 मामलों में चार्जशीट दायर गई अब तक
-13 मामलों की एक्सपर्ट कर रहे हैं जांच
-06 मामले बीते दो माह में हुए दर्ज
साइबर अपराध के मामलों में एक्सपर्ट की टीम काम करती है। गंभीर मामलों में आगरा की टीम से भी मदद ली जाती है। वर्तमान में साइबर सेल में 13 मामलों की जांच चल रही है
मधुवन कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed