फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online fraud in the name of pubg game in agra

ऑनलाइन गेम पबजी के नाम पर धोखाधड़ी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रकम गायब

Sun, 05 Apr 2020 01:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
online fraud in the name of pubg game in agra
Cyber Crime
आगरा में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन गेम पबजी में काटी गई रकम वापस कराने का झांसा देकर छात्र के पिता के खाते से 2700 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।  
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र का 12 वीं का छात्र पबजी खेलता है। दो दिन पहले उसने गेम के दौरान ऑनलाइन रिवार्ड प्वाइंट 4500 रुपये में खरीद लिए। इसका पता छात्र के पिता को चला तो उन्होंने बेटे को डांटा। 
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को पबजी का हेल्पलाइन नंबर पता करने के लिए गूगल पर सर्च किया। उन्हें एक नंबर मिल गया। कॉल करने पर एक व्यक्ति ने बताया कि तीन रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने पर रकम वापस हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक भेजकर खाता किया साफ

मगर, छात्र के पिता ने मना कर दिया। इस पर उनसे कहा गया कि एक लिंक मोबाइल पर भेजेंगे। वह लिंक पर क्लिक करके जानकारी भर दें। इस पर एक लिंक आ गया। छात्र के पिता ने लिंक पर क्लिक किया। इस पर एक पेज खुल गया। 


उन्होंने अपने नाम, खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी भर दी। कुछ देर बाद उनके खाते से 2700 रुपये और काट लिए गए। इसका पता चलने पर उन्होंने खाता बंद करा दिया। गनीमत रही कि खाते में ज्यादा रकम नहीं थी। इस कारण साइबर अपराधी ज्यादा रकम नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed