फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   online comptition

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे स्कूली बच्चे

Tue, 23 Jun 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
online comptition
मैनपुरी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के स्कूलों में योग को लेकर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। निदेशक का पत्र मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशों का पालन करने के लिए पत्र लिखा है। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज 21 जून से 20 जुलाई तक योग को लेकर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराने के आदेश दिए हैं। पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी बोर्ड से संचालित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराएं। क्विज प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयेाजित होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

100 विद्यार्थियों का चयन कर दिए जाएंगे प्रमाणपत्र
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के 100 और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के 100 छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed