{"_id":"5ddd3b8d8ebc3e54b7675b39","slug":"onion-price-increase-rs-20-per-kg-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रहे प्याज के भाव, पांच दिन में प्रति किलो पर बढ़े 20 रुपये, जानें सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नहीं हो रहे प्याज के भाव, पांच दिन में प्रति किलो पर बढ़े 20 रुपये, जानें सब्जियों के दाम
Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासिक से प्याज की आपूर्ति कम होने के कारण आगरा में महज पांच दिन में ही प्याज के भाव 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए। राजस्थान के अलवर और अजमेर से आ रही प्याज मंगलवार को फुटकर बाजार में 80 रुपये किलो पर बिकी, जबकि थोक में प्याज का भाव 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जो सप्ताह भर पहले तक 40 से 45 रुपये तक आ चुका था।
सिकंदरा सब्जी एवं फल मंडी में अलवर से ही प्याज की सप्लाई हो रही है। हर दिन केवल दो से तीन ट्रक प्याज ही आ रही है। प्याज की थोक कीमतें बढ़ने के कारण आढ़तियों ने भी माल खरीदना कम कर दिया है। कीमतें कभी भी लुढ़कने के डर से व्यापारी प्याज की ज्यादा खरीद नहीं कर रहा।
प्याज कारोबारी नितिन कोचर ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक से प्याज की आवक एकदम बंद हो गई है। पहले ही डिमांड कम है। ज्यादा माल खरीदा और कीमतें गिर गईं तो एक ही ट्रक से लाखों का नुकसान एक झटके में हो जाएगा।

देसी टमाटर की आवक शुरू, कीमतें गिरीं
प्याज को छोड़ दें तो सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की कीमतें इस सप्ताह कम हुई हैं। टमाटर के भाव दो सप्ताह में नीचे आए हैं। देसी टमाटर की आवक शुरू हो जाने से टमाटर खुदरा बाजार में ही 20 से 30 रुपये पर आ गया है, जबकि बीते सप्ताह यह 30 रुपये पर ही बिक रहा था।
देसी टमाटर की आवक होने से लोग वैरायटी टमाटर छोड़ देसी का स्वाद ले रहे हैं। टमाटर की तरह ही गोभी, बैंगन, मूली और गाजर के भाव नीचे आए हैं, हालांकि भिंडी की कीमत 60 रुपये पर है।
देसी टमाटर की आवक होने से लोग वैरायटी टमाटर छोड़ देसी का स्वाद ले रहे हैं। टमाटर की तरह ही गोभी, बैंगन, मूली और गाजर के भाव नीचे आए हैं, हालांकि भिंडी की कीमत 60 रुपये पर है।
अन्य सब्जियों के दाम
सब्जी - भाव/किग्रा
आलू नया - 20 रुपये
आलू पुराना - 16 रुपये
प्याज - 80 रुपये
गोभी - 20 रुपये
टमाटर - 20 रुपये
बैंगन - 20 रुपये
मूली - 10 रुपये
पालक - 20 रुपये
मेथी - 20 रुपये
हरी प्याज - 20 रुपये
फली - 30 रुपये
भिंडी - 60 रुपये
शलजम - 20 रुपये
लौकी - 40 रुपये
गाजर - 30 रुपये
शिमला मिर्च - 40 रुपये
धनिया - 40 रुपये
अदरक - 80 रुपये
मिर्च - 40 रुपये
(सभी भाव रूई की मंडी सब्जी मंडी के हैं)
आलू नया - 20 रुपये
आलू पुराना - 16 रुपये
प्याज - 80 रुपये
गोभी - 20 रुपये
टमाटर - 20 रुपये
बैंगन - 20 रुपये
मूली - 10 रुपये
पालक - 20 रुपये
मेथी - 20 रुपये
हरी प्याज - 20 रुपये
फली - 30 रुपये
भिंडी - 60 रुपये
शलजम - 20 रुपये
लौकी - 40 रुपये
गाजर - 30 रुपये
शिमला मिर्च - 40 रुपये
धनिया - 40 रुपये
अदरक - 80 रुपये
मिर्च - 40 रुपये
(सभी भाव रूई की मंडी सब्जी मंडी के हैं)