फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   onion price increase rs 20 per kg in agra

कम नहीं हो रहे प्याज के भाव, पांच दिन में प्रति किलो पर बढ़े 20 रुपये, जानें सब्जियों के दाम

Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
onion price increase rs 20 per kg in agra
प्याज - फोटो : अमर उजाला
नासिक से प्याज की आपूर्ति कम होने के कारण आगरा में महज पांच दिन में ही प्याज के भाव 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए। राजस्थान के अलवर और अजमेर से आ रही प्याज मंगलवार को फुटकर बाजार में 80 रुपये किलो पर बिकी, जबकि थोक में प्याज का भाव 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जो सप्ताह भर पहले तक 40 से 45 रुपये तक आ चुका था।
विज्ञापन


सिकंदरा सब्जी एवं फल मंडी में अलवर से ही प्याज की सप्लाई हो रही है। हर दिन केवल दो से तीन ट्रक प्याज ही आ रही है। प्याज की थोक कीमतें बढ़ने के कारण आढ़तियों ने भी माल खरीदना कम कर दिया है। कीमतें कभी भी लुढ़कने के डर से व्यापारी प्याज की ज्यादा खरीद नहीं कर रहा। 
विज्ञापन


प्याज कारोबारी नितिन कोचर ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक से प्याज की आवक एकदम बंद हो गई है। पहले ही डिमांड कम है। ज्यादा माल खरीदा और कीमतें गिर गईं तो एक ही ट्रक से लाखों का नुकसान एक झटके में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी टमाटर की आवक शुरू, कीमतें गिरीं

प्याज को छोड़ दें तो सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की कीमतें इस सप्ताह कम हुई हैं। टमाटर के भाव दो सप्ताह में नीचे आए हैं। देसी टमाटर की आवक शुरू हो जाने से टमाटर खुदरा बाजार में ही 20 से 30 रुपये पर आ गया है, जबकि बीते सप्ताह यह 30 रुपये पर ही बिक रहा था। 

देसी टमाटर की आवक होने से लोग वैरायटी टमाटर छोड़ देसी का स्वाद ले रहे हैं। टमाटर की तरह ही गोभी, बैंगन, मूली और गाजर के भाव नीचे आए हैं, हालांकि भिंडी की कीमत 60 रुपये पर है।

अन्य सब्जियों के दाम

सब्जी      - भाव/किग्रा
आलू नया  -  20 रुपये
आलू पुराना -   16 रुपये
प्याज   - 80 रुपये
गोभी   - 20 रुपये
टमाटर  -  20 रुपये
बैंगन   - 20 रुपये
मूली   - 10 रुपये
पालक  -  20 रुपये
मेथी   - 20 रुपये
हरी प्याज -   20 रुपये
फली  -  30 रुपये
भिंडी  -  60 रुपये
शलजम  -  20 रुपये
लौकी  -  40 रुपये
गाजर   - 30 रुपये
शिमला मिर्च  -  40 रुपये
धनिया  -  40 रुपये
अदरक  -  80 रुपये
मिर्च   - 40 रुपये
(सभी भाव रूई की मंडी सब्जी मंडी के हैं)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed