फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One youth died and another was injured in a road accident in Mathura

बुझ गया चिराग: सड़क हादसे में इकौलते बेटे की मौत, नवंबर में होनी थी शादी; चचेरे भाई के साथ दवा लेने गया था रवि

Fri, 02 Aug 2024 07:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

मथुरा में दवा लेकर लौट रहे दो चचेरा भाई बस से टकरा गए। हादसे में एक मौत हो गई। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
One youth died and another was injured in a road accident in Mathura
ग्रामीण व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो चचेरे भाई रवि प्रजापति (20) पुत्र बैकुंठ नाथ प्रजापति पूर्व सभासद चचेरे भाई बालकृष्ण पुत्र राजनलाल प्रजापति बाइक से दवा लेने मथुरा गये थे। मथुरा से दवा लेकर मथुरा से वापस आ रहे थे। अचानक गांव नगला खूबी के पास चिंताहरण मोड़ के समीप बलदेव मथुरा रोड़ पर थाना क्षेत्र महावन आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे दोनों चचेरे भाई बस से टकरा गए।

विज्ञापन


हादसे में रवि के सिर में गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, बालकृष्ण गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर कार्रवाई की। बस चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है, न कोई कार्रवाई करवाई है।  
विज्ञापन


रवि अपने परिवार का इकलौता पुत्र है, जिसके कारण उसके मां-पिता का हाल बेहाल है। बार-बार बेहोश हो गए। परिजन व पड़ोसी संभाल रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की शादी नवंबर 24 के लिए तय हो गई थी। शादी की तैयारियां शुरू हो रहीं थीं। गांव जटौरा रोड स्थित उनके मकान पर आसपास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed