{"_id":"5cb56903bdec2258a5433767","slug":"one-year-old-child-dies-by-rope-hanged-on-bed-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई की रस्सी गले में फंसने से एक साल के बच्चे की मौत, हादसे से लोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई की रस्सी गले में फंसने से एक साल के बच्चे की मौत, हादसे से लोग हैरान
Tue, 16 Apr 2019 12:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शमसाबाद कस्बे में चारपाई की रस्सी गले में फंसने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना, वो दंग रह गया। बच्चे के गले में रस्सी कैसे फंसी कोई नहीं जानता।
राजस्थान के धौलपुर जिले के बाडी बसेडी निवासी मुकेश मजदूर है। वो शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला गोपालपुरा के एक मकान में किराये पर रहता है।
उसके परिवार में शादी थी। जिसमें उसकी साली अपने एक वर्षीय बेटे के साथ आई थी।
वहीं से वो गोपालपुरा अपनी बहन के पास रहने चली आई थी। रविवार रात लगभग 10 बजे उसने बच्चे को दूध पिलाकर चारपाई पर सुलाया था। लगभग एक घंटे बाद देखा तो बच्चे के गले में चारपाई की रस्सी फंसी थी। यह देखकर वो घबरा गई।
परिजन बच्चे को डॉक्टर के पास गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सभी लोग बच्चे का शव लेकर रात में ही धौलपुर चले गए। घटना की जानकारी होते ही कस्बे के लोग भी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
पांच साल के मासूम ने दी मौत को मात, देखें वीडियो
आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।