फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One who cheated by pretending to dream of marriage arrested

UP: बला की खूबसूरत महिला, जिसे देख हो जाए कोई भी फिदा...शादी से पहले ऐसा कांड, जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

Mon, 05 May 2025 02:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 May 2025 02:31 PM IST
सार

शादी के लिए हर किसी को एक सुंदर जीवनसाथी की तलाश रहती है। बस इसी कमजोरी को आरोपी ने ठगी का जरिया बना लिया। सुदंर महिला का फोटो दिखाकर शादी का झांसा देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
One who cheated by pretending to dream of marriage arrested
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी पुलिस ने समाचार पत्र और सोशल मीडिया के जरिए शादी का झांसा देकर लोगों को फंसाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रविवार को साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए जनपद महोबा निवासी आरोपी ने शहर के कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति से 1.13 लाख रुपये ठगे थे। रविवार को सीओ सिटी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 

शादी का आया विज्ञापन
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को समाचार पत्र में शादी का एक लुभावना विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इस पर दिए गए नंबर पर शहर के बाईपास कृष्णा नगर रोड निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार ने फोन किया। इसके बाद बात करने वाले शख्स ने उन्हें एक सुंदर महिला का फोटो व्हाट्सएप कर शादी करवाने का झांसा दिया। जितेंद्र की हां मिलने के बाद आरोपी ने 1.13 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। अब वह 35 हजार रुपये की और मांग करने लगा। जितेंद्र को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें -  Seema Haider: सीमा हैदर और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष का कनेक्शन...क्या है सच, भाजपा नेता ने खुद बताया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही थी। रविवार को एक सूचना पर पुलिस ने जनपद महोबा के मोहल्ला भटीपुरा निवी राज कुमार को सिविल लाइन क्षेत्र से हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो कुछ ही देर में उसने सारी सच्चाई बता दी। बताया कि वह दो सालों से समाचार पत्रों व सोशल साइट पर शादी के विज्ञापन देकर लोगों को ठगता आ रहा है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 55 हजार रुपये की नकदी, चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed